Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/23/1200x900/setgtrrdfddgjfrshdffffffddfddr_1790123918008_0F7b_1790123935298_40Lp_cb736a62-e668-48bb-ba4d-9da357520a54_PtmC.jpgप्राइम वीडियो आज बुधवार को शानदार वेब सीरीज छाई हुई हैं। देशभर में सीरीज को सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। एक ऐसी भी हिंदी वेब सीरीज आई है जिसने आते ही सबकी गद्दी हिलाकर नंबर 1 हासिल कर लिया है। जानिए आज की ट्रेंडिंग लिस्ट-
अमेज़न प्राइम वीडियो पर हमेशा शानदार कंटेंट ऑडियंस को देखने को मिल रहा। शानदार कहानी , जबरदस्त परफॉरमेंस वाली वेब सीरीज आज बुधवार को प्लेटफार्म पर सबसे ज्यादा देखी जा रही है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर एक ऐसी सीरीज है जिसने आते ही आग लगा दी है। ये रही आज ट्रेंड कर रही वेब सीरीज और शोज की लिस्ट-
वेटिंग है सबकी टिकेट कटेगी
हाल में प्राइम वीडियो पर एक ऐसी वेब सीरीज आई है जिसने छाप छोड़ दी है। इस सीरीज का नाम है ‘वेटिंग है सबकी टिकेट कटेगी’। इस सीरीज में मिर्ज़ापुर के मुन्ना भैया लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस सिरेस में रेलवे प्रोटेक्शन फाॅर्स के ऑफिसर सुगम मिश्रा सबसे बड़े टिकट फ्रॉड का पर्दाफाश करने की कोशिश करते हैं। ये सीरीज आते ही नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज को समीर विध्वंश ने डायरेक्ट किया है। IMDB पर 7 की जबरदस्त रेटिंग मिली है।
Neagley
Neagley एक अमेरिकन एक्शन क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज को निक संतोरा ने बनाया है। कहानी फ्रांसिस Neagley की है जो एक प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर है। ये सीरीज आज नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।
द रिवोल्यूशनरी
भुवन बाम की वेब सीरीज द रिवोल्यूशनरी एक पीरियड ड्रामा एक्शन वेब सीरीज है। ये सीरीज भारत के युवा क्रांतिकारियों की ऐसी कहानी है जिसके बारे में इतिहास में बात नहीं की गई है। ये सीरीज आज नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।
रीचर
रीचर नाम की एक वेब सीरीज भी छाई हुआ है। इसकी कजनी एक ऐसे मिलिट्री पुलिस के पूर्व मेजर की है जिसके दिमाग के आगे सब फेल है। ये शख्स अमेरिका की खतरनाक साजिशों का पर्दाफाश करता है। वेब सीरीज आज नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है।
लायनेस
लायनेस नाम की एक वेब सीरीज भी ऑडियंस को पसंद आ रही है। इस सीरीज की कहानी अमेरिकी जासूसी पर बेस्ड है। CIA एक टास्क के लिए महिला एजेंट की मदद लेते हैं। ये सीरीज नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है।
मिर्जापुर सीजन 3
हाल में अली फजल और पंकज त्रिपाठी की फिल्म मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस पर छाई रही। अब साल 2024 में आई वेब सीरीज मिर्जापुर सीजन 3 आज 6 नंबर पर ट्रेंड कर रही है। सीरीज में दिव्येंदु, रसिका दुग्गल समेत कई कलाकार नजर आए थे।
ए लव अदर देन योर्स
आज कल कोरियन ड्रामा ऑडियंस में बहुत पॉपुलर हो रहे हैं। उनमें से एक है ‘ए लव अदर देन योर्स’। ये एक रोमांटिक कहानी है जो रिश्तों, वफादारी और विश्वास की बात करती है। ये सीरीज नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।
आदर्श बाल विद्यालय
केके मेनन की एक शानदार सीरीज है जिसका नाम है आदर्श बाल विद्यालय। ये कॉमेडी ड्रामा सीरीज बच्चों से लेकर बड़ों तक पर असर छोड़ रही है। सीरीज की कहानी एक स्कूल, वहां पढ़ने वाले बच्चे और और पढ़ाने वाले टीचर पर बेस्ड है। ये सीरीज आज नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।
आवर यूनिवर्स
साउथ कोरिया की एक रोमांटिक कॉमेडी, फैमिली ड्रामा वेब सीरीज है जिसका नाम है आवर यूनिवर्स। ये सीरीज फैमिली ड्रामा को अच्छे से पेश करती है। आज ये सीरीज नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।
द ट्रेटर्स सीजन 2
करण जौहर द ट्रेटर्स सीजन 2 कुछ समय पहले लेकर आए थे। शो अब खत्म भी हो चुका है। क्रिस्टल डिसूजा और पारुल गुलाटी इस सीजन की विनर रही थीं। ये शो नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




