Home LIFESTYLE NEWS HINDI फफूंदी लगे अचार को फेंके नहीं! 3 तरीकों से दोबारा कर सकते...

फफूंदी लगे अचार को फेंके नहीं! 3 तरीकों से दोबारा कर सकते हैं ठीक, सालों-साल चलेगा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कई बार अचार में अजीब सी महक आने लगती है या फफूंदी लग जाती है। ऐसे में अचार को फेंकने के बजाए आप उसे फिक्स भी कर सकते हैं। अचार खराब होना शुरू ही हुआ है, तो इस तरीके से उसे दोबारा खाने लायक बनाया जा सकता है।

वैसे तो अचार सालों-साल चलने वाली चीज है। लेकिन कई बार ये रखे-रखे भी काफी जल्दी खराब होने लगता है। खासकर बरसात के मौसम में अचार में सफेद रंग की फफूंदी लगनी शुरू हो जाती है, जिसके बाद ज्यादातर लोग इसे फेंक ही देते हैं। लेकिन अगर अभी आपका खराब होना शुरू ही हुआ है, तो ये छोटी छोटी चीजें कर के आप उसे ज्यादा खराब होने से बचा सकते हैं और खाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। देखिए अगर अचार में पूरी तरह फफूंदी लग चुकी है और काफी बदबू आ रही है, तो इसे ठीक नहीं किया जा सकता है। लेकिन अगर अभी अभी आपका अचार खराब होना शुरू हुआ है या उसमें हल्की सी अजीब महक आ रही है, तो उसे जरूर दोबारा खाने लायक बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।

अचार क्यों होने लगता है खराब?

अचार आमतौर पर सालों साल चलता है, लेकिन कुछ गलतियों की वजह से ये जल्दी खराब होना शुरू हो जाता है। सबसे पहली गलती तो लोग अचार बनाते हुए ही करते है। अगर अचार बनाते हुए उसे पर्याप्त धूप ना दिखाई जाए, तो ये जल्दी खराब हो जाता है। वहीं अचार में अगर पानी की बूंद चली जाए, गीली चम्मच से अचार निकाला जाए या फिर ठीक से स्टोर ना किया जाए तो भी इसमें फफूंदी लग सकती है या ये खराब हो सकता है।

खराब आचार को दोबारा खाने लायक कैसे बनाएं

अगर अचार पूरी तरह सड़ गया है या उसमें काफी ज्यादा फफूंदी लग गई है, तो इसे खाने में इस्तेमाल ना करें। ऐसे अचार को फेंकना ही बेहतर होता है। लेकिन अगर आपका अचार अभी अभी खराब होना शुरू हुआ है या उसमें से अजीब महज आ रही है, तो ये तीन चीजें आप कर सकते हैं।

टिप 1- अचार को अच्छी धूप दिखाएं

अचार में जैसे ही अजीब महक आनी शुरू हो, वैसी ही आपको उसे धूप दिखा देनी चाहिए। इससे अचार काफी हद तक ठीक हो जाता है। आपको बस किसी कांच के जार या साफ बर्तन में अचार को रखकर 2-3 घंटे के लिए धूप दिखानी है। इससे अचार की खराब महक खत्म हो जाती है। अचार सालों साल चले इसके लिए बीच-बीच में धूप दिखाते रहना अच्छा होता है।

टिप 2- सरसों के तेल में ये पाउडर मिलाकर डालें

अगर अचार में फफूंदी लगना शुरू हो गई है, तो सबसे पहले तो फफूंदी वाला अचार अलग निकालकर फेंक दें। बाकी अचार खराब ना हो इसके लिए सरसों के तेल को तेज गर्म कर के ठंडा कर लें। अब इसमें आधा चम्मच से भी कम सोडियम बेंजोएट पाउडर मिलाएं, साथ ही एक चम्मच सादा नमक भी एड करें। इन्हें तेल में अच्छे से मिक्स करें, किसी तरह की गुठलियां नहीं रहनी चाहिए। अब इस मिक्सचर को अचार में बढ़िया से मिला दें। आपका अचार जल्दी खराब नहीं होगा।

टिप 3- एसिटिक एसिड भी आ सकता है काम

खराब अचार को फिक्स करने के लिए आप एसिटिक एसिड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अचार को किसी बड़े बर्तन में खाली कर लें, फिर उसमें बिल्कुल थोड़ा सा 2ml के करीब एसिटिक एसिड मिक्स कर दें। इससे भी आचार की महक खत्म हो जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN