Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/02/1200x900/Epic_Twin_Heroes__Water_and_Stone_1793615933035_c0iG_1793616120917_n4QN_69b607c2-879f-4d4a-a5c0-b5691ef92dde_rjVn.pngरणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर के दिन रिलीज हो रही है। आइए आपको इस फिल्म में नजर आने वाले एक एक्टर के बारे में बताते हैं।
फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में यश रावण का किरदार निभा रहे हैं, जबकि यंग रावण की भूमिका राघव मल्होत्रा ने निभाई है। राघव कोई और नहीं, बल्कि फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के बड़े बेटे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर फिल्म में यंग रावण के किरदार के लिए राघव को ही क्यों चुना गया? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।
सूत्र ने क्या बताया?
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने NDTV को बताया, “राघव की शारीरिक बनावट यश से मिलती-जुलती है। वे बिल्कुल यश के बॉडी डबल जैसे लगते हैं। यही वजह है कि राघव को यंग रावण का किरदार निभाने का मौका दिया गया।”
रावण के किरदार पर यश ने क्या कहा था?
यश ने ‘आपकी अदालत’ में रावण का किरदार निभाने को लेकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था, “राम की अच्छाई दिखाने के लिए रावण की बुराई का होना भी तो जरूरी है और मुझसे बेहतर बुराई कोई नहीं दिखा सकता।”
इस पर रजत शर्मा ने उनसे पूछा था, “क्या आपने स्क्रीन पर विलेन बनने की जिम्मेदारी ले ली है?” इसके जवाब में यश ने कहा था, “जब मैं कोई अच्छा किरदार भी निभाऊंगा, तो मुझसे बेहतर कोई नहीं होगा।”
‘रावण को देखकर लगना चाहिए, इसे कैसे मारा जाए’- बोले यश
यश ने आगे कहा था, “रावण को देखकर दर्शकों को लगना चाहिए, ‘इसे कैसे मारा जाए?’ हम सभी ने अपने अहंकार को एक तरफ रख दिया है। ‘रामायण’ में मेरे स्टारडम या मेरे स्टार होने की कोई बात नहीं है। इस प्रोजेक्ट पर बेहतरीन लोग काम कर रहे हैं।”
साई पल्लवी ने की यश की तारीफ
हाल ही में हैदराबाद में हुए एक इवेंट के दौरान फिल्म में सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी ने रावण की भूमिका निभाने के यश के फैसले की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यश ने इस किरदार को पूरी तरह अपना लिया है और इसके लिए उन्हें लोगों की नफरत नहीं, बल्कि प्यार मिला है।
इवेंट में साई पल्लवी ने कहा, “आमतौर पर कोई रावण का किरदार नहीं चुनता क्योंकि इसके साथ नफरत जुड़ी होती है। लेकिन यश ने ऐसा किया और इसके बजाय सबका प्यार जीता।”
‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ की अब तक 11.87 लाख टिकटें बुक हो चुकी हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 49.67 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
दो पार्ट्स में रिलीज होगी ‘रामायण’
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो पार्ट्स में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट इस साल 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगा। वहीं, ‘रामायण पार्ट 2’ अगले साल दिवाली के आसपास रिलीज हो सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




