Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार इमरान खान ने मांगी बिना शर्त माफी, आगे से नहीं लेंगे प्रोटेस्ट...

इमरान खान ने मांगी बिना शर्त माफी, आगे से नहीं लेंगे प्रोटेस्ट में हिस्सा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/02/1200x900/Imran_Khan_1793619035970_rA9m_1793619041598_N6z0_c17d684b-3c4d-423f-b6ea-7bf26dc0cf5e_S7KD.jpg

इमरान खान को कोर्ट में हलफनामा पेश किए जाने के बाद देश छोड़ने के आदेश से अंतरिम राहत मिल गई है। इमरान ने कहा है कि वह आगे से प्रोटेस्ट का हिस्सा नहीं बनेंगे।

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने 2 नवंबर 2026 को बॉम्बे हाई कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी है और एक हलफनामा पेश करते हुए कहा है कि कि वह भविष्य में भारत में किसी राजनैतिक प्रोटेस्ट का हिस्सा नहीं बनेंगे। कोर्ट ने उनकी इस माफी और हलफनामे को स्वीकार करते हुए उन्हें देश छोड़ने के आदेश से अंतरिम राहत दी है और मामले की अगली सुनवाई 7 दिसंबर 2026 तय की है। कोर्ट ने इमरान खान को उदाहरण देते हुए बताया कि अगर यहां का कोई नागरिक अमेरिका के किसी प्रोटेस्ट में हिस्सा लेता, तो उसे अगली ही फ्लाइट से वापस इंडिया भेज दिया जाता।

“अगर कोई भारतीय अमेरिका जाकर वहां..”

चीफ जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी और जस्टिस अद्वैत सेठना की पीठ ने इमरान खान को फटकारते हुए कहा कि एक OCI (ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया) कार्ड धारक होने के नाते उन्हें भारत के नागरिकों के समान अधिकार प्राप्त नहीं हैं। वह भारत में रहकर यहां की सरकार या व्यवस्था के खिलाफ किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकते। कोर्ट ने उदाहरण देते हुए इमरान खान से कहा, “सोचिए अगर कोई भारतीय नागरिक अमेरिका जाकर वहां किसी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेता, तो उसे अगली ही फ्लाइट से तुरंत डिपोर्ट कर दिया जाता”।

कोर्ट ने इमरान खान से पूछा यह सवाल

जजों ने इमरान खान से यह भी पूछा कि जब वह बचपन से भारत में रह रहे हैं, यहीं पढ़ाई की और यहीं बॉलीवुड स्टार बने, तो उन्होंने अब तक भारतीय नागरिकता क्यों नहीं ली? शुरू में इमरान ने सिर्फ यह लिखित भरोसा देने की कोशिश की थी कि वह दोबारा प्रदर्शन में नहीं जाएंगे। लेकिन कोर्ट ने साफ कह दिया कि वो बिना शर्त माफी के बिना याचिका पर विचार नहीं करेंगे। इसके बाद इमरान खान के वकील ने कोर्ट में बिना शर्त माफीनामा पेश किया। जिसके बाद उन्हें अंतरिम राहत ही है।

इमरान को मिलेगा पक्ष रखने का मौका

कोर्ट ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सिद्धांत का हवाला दिया और निर्देश दिया कि इमरान को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाए। तब तक उनके खिलाफ जारी ‘लीव इंडिया नोटिस’ पर रोक जारी रहेगी। यानी वह 7 दिसंबर तक भारत में रह सकते हैं। मालूम हो कि मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में चुनाव आयुक्त के खिलाफ एक राजनीतिक प्रोटेस्ट चल रहा था। इमरान खान भी वहां पहुंचे और मुंबई पुलिस ने उन्हें थोड़ी देर के लिए हिरासत में ले लिया था। इमरान खान का जन्म भले ही भारत में हुआ हो, लेकिन उनके पास अमेरिका की नागरिकता है और वे भारत में ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया कार्ड के जरिए रहते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN