Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार फुलेरा की होली में चढ़ा प्यार का रंग, रिंकी के एक इशारे...

फुलेरा की होली में चढ़ा प्यार का रंग, रिंकी के एक इशारे पर बेकाबू हुए सचिव जी, ‘पंचायत 5’ के गाने ने बढ़ाई हलचल

5
0

Source :- KHABAR INDIATV

ओटीटी की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के अगले सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फुलेरा गांव के किरदार एक बार फिर अपनी सादगी, मजेदार किस्सों और रिश्तों की उलझनों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। ‘पंचायत 5’ के ट्रेलर के सामने आने के बाद से ही सीरीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खासतौर पर ट्रेलर में दिखाई गई होली की झलक ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी। अब मेकर्स ने सीरीज का होली स्पेशल गाना ‘रंग डाली रे’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में सचिव जी, प्रधान जी, प्रल्हाद और विकास की मस्ती देखने को मिल रही है। वहीं सचिव जी और रिंकी की केमिस्ट्री ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है।

होली के रंग में रंगा फुलेरा गांव, सचिव जी ने भी जमकर किया डांस

‘पंचायत 5’ के गाने ‘रंग डाली रे’ में फुलेरा गांव में होली का जश्न दिखाया गया है। गांव के लोग रंगों के त्योहार को मनाने के लिए एक जगह इकट्ठा होते हैं। प्रधान जी, विकास और प्रल्हाद समेत सभी किरदार होली की मस्ती में डूबे नजर आते हैं। गाने की धुन शुरू होते ही हर कोई नाचने लगता है और इसी बीच सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी की एंट्री होती है। सचिव जी की नजर रंगों में सराबोर रिंकी पर पड़ती है। वह उसके करीब जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन तभी रिंकी की मां उसे वहां से लेकर चली जाती हैं। इसके बाद प्रल्हाद सचिव जी को भांग पिला देते हैं। भांग का असर होते ही सचिव जी भी अपने होश खोकर मस्ती में झूमने लगते हैं। उनका यह अंदाज गाने को और मजेदार बना देता है।

रिंकी के इशारे पर सचिव जी पहुंचे घर, अधूरी रह गई रंग लगाने की कोशिश

गाने का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आता है, जब नाचते हुए सचिव जी और रिंकी का आमना-सामना होता है। इसके बाद रिंकी इशारे से सचिव जी को अपने घर बुलाती है। घर में दोनों अकेले होते हैं और सचिव जी रिंकी को रंग लगाने के लिए आगे बढ़ते हैं। हालांकि, इससे पहले कि दोनों के बीच कोई रोमांटिक पल देखने को मिले, गाना खत्म हो जाता है। करीब 2 मिनट 50 सेकंड के इस गाने में दोनों की नजदीकियां दर्शकों के लिए खास आकर्षण हैं। सीरीज के पिछले सीजन्स में भी सचिव जी और रिंकी के रिश्ते को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता रही है। ऐसे में इस गाने ने एक बार फिर दोनों की लव स्टोरी को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं।

उदित नारायण की आवाज में रिलीज हुआ ‘रंग डाली रे’

‘रंग डाली रे’ को मशहूर गायक उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है। ‘पंचायत’ के पिछले सीजन्स के गानों को भी दर्शकों का अच्छा प्यार मिला है। यही वजह है कि नए सीजन के इस होली सॉन्ग से भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। गाने में गांव का माहौल, रंगों की मस्ती और किरदारों की सहज केमिस्ट्री सीरीज की पुरानी पहचान को बरकरार रखती है।

3 दिसंबर को रिलीज होगी ‘पंचायत 5’

‘पंचायत 5’ को 3 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। सीरीज में एक बार फिर जितेंद्र कुमार सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, सांविका और चंदन रॉय भी अपनी पुरानी भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अब दर्शकों को यह जानने का इंतजार है कि नए सीजन में सचिव जी और रिंकी के रिश्ते में क्या नया मोड़ आएगा। साथ ही फुलेरा गांव की राजनीति, दोस्ती और पारिवारिक किस्से इस बार क्या नया मनोरंजन लेकर आएंगे। फिलहाल ‘रंग डाली रे’ ने सीरीज के लिए दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें: बंगले में रहते हैं अमिताभ बच्चन, लेकिन अपना सिर्फ एक छोटा कमरा, जया बच्चन के पास हैं घर के बाकी सारे कमरे, बिग बी ने सुनाया किस्सा

SOURCE : KHABAR INDIATV