Home LIFESTYLE NEWS HINDI फेस्टिव सीजन के मौके पर बनाएं मलाईदार रबड़ी, स्वाद ऐसा कि खाते...

फेस्टिव सीजन के मौके पर बनाएं मलाईदार रबड़ी, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे, नोट करें रेसिपी

6
0

Source :- INDIATV NEWS

करवा चौथ का त्योहार नजदीक है और इस खास मौके पर घरों में अलग अलग तरह की मिठाईयां भी आती है। क्योंकि मिठाईयों के बिना त्योहारों का सीजन अधूरा माना जाता है। ऐसे में करवा चौथ के मौके पर आप घर पर ही मलाईदार रबड़ी बना सकते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ त्योहार का मजा दोगुना कर देगी। इसका गाढ़ा, मलाईदार और मुंह में घुल जाने वाला स्वाद इस त्योहार की मिठास को और बढ़ा देगा। यहां हम आपके लिए मलाईदार रबड़ी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। 

सामग्री

  • फुल क्रीम दूध: 1 लीटर
  • चीनी: 4 से 5 बड़े चम्मच
  • हरी इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच
  • केसर के धागे: 8-10
  • ड्राई फ्रूट्स: बादाम, पिस्ता और काजू
  • केवड़ा जल या गुलाब जल: 1 छोटा चम्मच

मलाईदार रबड़ी बनाने का तरीका

दूध उबालें

सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही या पैन लें। इसमें फुल क्रीम दूध डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रख दें।

मलाई की परत जमाएं

जब दूध में एक उबाल आ जाए, तो गैस की आंच को धीमा कर दें। दूध के ऊपर जो मलाई की परत जमती जाए, उसे कलछी की मदद से धीरे-धीरे कड़ाही के किनारों पर चिपकाते जाएं।

दूध को गाढ़ा करें

दूध को लगातार चलाते रहें ताकि वह तले में लगे नहीं। धीरे-धीरे दूध की मात्रा आधी होने लगेगी और किनारे पर मलाई की कई परतें जमा हो जाएंगी।

चीनी और फ्लेवर मिलाएं

जब दूध अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए, तब इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह घुलने दें। इसके बाद इसमें केसर वाला दूध, इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिला दें।

किनारों की मलाई मिलाएं

अब कड़ाही के किनारों पर जो मलाई जमा की थी, उसे खुरचकर वापस उबलते हुए दूध में मिला दें। इससे रबड़ी में वही बाजार जैसी लच्छेदार और मलाईदार बनावट आएगी।

गैस बंद करें

रबड़ी के गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें। लास्ट में चाहें तो खुशबू के लिए केवड़ा वाटर या गुलाब जल की कुछ बूंदें मिला दें। फिर इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें और सर्व करें।

SOURCE : INDIATV NEWS