Home LIFESTYLE NEWS HINDI फ्रिज में खाना रखने के बाद भी सड़ जाता है, ये 6...

फ्रिज में खाना रखने के बाद भी सड़ जाता है, ये 6 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

खाने को ताजा बनाकर रखने के लिए लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन काफी सारे लोगों की शिकायत होती है कि फ्रिज में रखा खाना भी सड़ जाता है और उससे बदबू आने लगती है। दरअसल, इसके लिए कुछ कारण जिम्मेदार होते हैं। जो खाने में बदबू और सड़न पैदा कर देते हैं।

बचे हुए खाने को फ्रिज में रखा जाता है। जिससे कि वो खराब ना हो और उसकी फ्रेशनेस बरकरार रहे। लेकिन काफी सारे लोगों की शिकायत होती है कि फ्रिज में रखने के बाद भी उनके खाने से बदबू आने लगी और वो सड़ जाता है। दरअसल, इसके लिए कई बार आपकी कुछ गलतियां और फ्रिज में रखी बाकी चीजें जिम्मेदार होती हैं। जिनकी वजह से खाना सड़ जाता है और उसमे से बदबू आने लगती है। जान लें कौन सी गलतियां हैं जो फ्रिज में खाना रखने के बाद भी उसे खराब कर देती हैं और खाने से बदबू आने लगती है।

फ्रिज में खुला खाना रखना

अगर आपका फ्रिज पहले से गंदा है तो उसमे रखे फूड अक्सर खराब हो जाते हैं और उसमे से बदबू आने लगती है। कई बार बिना ढंके किसी खाने को रख देने पर उसकी महक दूसरे खाने में भी मिल जाती है। जिसकी वजह से खाना बदबू करने लगता है।

फ्रिज गंदगी

फ्रिज में अगर गंदगी है। खाने के टुकड़े यूं ही खुले में पड़े हैं और फ्रिज की ड्रेनेज पाइप ब्लॉक है और उसमे से फ्रीजर में जम रहा पानी नहीं निकल पाता है। और बैक्टीरिया, फफूंद पनपती है तो ऐसे गंदे फ्रिज में खाना रखने पर वो खराब हो जाता है और बदबू भी कई बार करने लगता है।

खाना बहुत गर्म होने पर

खाना अगर बहुत गर्म है और उसे फ्रिज में बगैर नॉर्मल टेंपरेचर पर लाए ही फ्रिज के अंदर रख देते हैं तो फ्रिज की ठंडक कम हो जाती है और कंप्रेसर को लगातार और तेजी से काम करना पड़ता है। जिसकी वजह से खाने का तापमान ठंडा नहीं हो पाता और उससे पहले ही खराब होने लगता है।

जूठा खाना फ्रिज में रखने पर

अगर आप किसी सब्जी या दाल को खा रहे और वैसे ही जूठा खाना फ्रिज में रख देते हैं और उसमे मुंह और हाथ के बैक्टीरिया पड़े होते हैं तो ऐसा खाना फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो जाता है और इसका टेस्ट बिगड़ जाता है।

खाना फ्रिज में रखने का सही समय

पका हुआ खाना खराब होने से बचाना है तो उसे सही टाइम पर फ्रिज में रखना जरूरी होता है। रिपोर्ट क मुताबिक खाना पकाने के करीब 2-3 घंटे तक उसे रूम टेंपरेचर पर ठंडा करने के बाद फ्रिज में रखा जाना चाहिए। अगर इन तीन घंटों से ज्यादा समय तक खाना फ्रिज के बाहर रहता है तो फिर उसमे बैक्टीरिया और फंगस पहनने का डर रहता है।

ज्यादा दिनों तक खाना फ्रिज में रखना

फ्रिज में पका खाना रखने के बाद भी सड़ जाता है तो इसका कारण ये आदत हो सकती है। काफी सारी महिलाएं फ्रिज में पका हुआ खाना जैसे दाल, सब्जी काफी दिन के लिए स्टोर कर देती हैं। जो कि खराब हो जाता है और फ्रिज में भी बदबू फैलाता है।

इन सारी गलतियों की वजह से ही फ्रिज में रखा खाना भी बदबू करने लगता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN