Source :- LIVE HINDUSTAN
करवाचौथ से पहले साफ, फ्रेश और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो आप यहां बताए DIY फेशियल को करें। नेचुरल चीजों से किया जाने वाला ये फेशियल हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। सीखिए स्टेप्स में इसे कैसे करें-
करवाचौथ आने वाला है और ऐसे में महिलाएं अपनी स्किन केयर करने में लग चुकी हैं। बहुत सी महिलाएं साफ स्किन पाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं को वहीं कुछ फेस्टिवल के आने से पहले ही पार्लर में ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने पहुंच जाती हैं। अगर आप भी हर साल पार्लर में महंगे फेशियल की मदद से स्किन साफ करती हैं तो एक बार घर पर चार स्टेप्स में DIY फेशियल करके देखें। करवाचौथ से पहले फ्रेश और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हफ्ते में एक बार ये फेशियल करें। इसे खुद से करना काफी आसान है। इसे करने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया गया है। जानिए इसके स्टेप्स-
इस डीआईवाई फेशियल का पहला स्टेप स्टीम लेना है। इसलिए इसकी शुरुआत से पहले ही अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें और फिर ही फेशियल करना शुरू करें।
स्टेप 1- चेहरे पर भाप लेना (स्टीमिंग)
स्टीमिंग फेशियल के जरूरी स्टेप्स में से एक है। कुछ मिनटों तक अपने चेहरे पर भाप लें, ताकि जमी हुई गंदगी और अशुद्धियां ढीली हो सकें।
फायदे-
• जमी हुई गंदगी को ढीला करने में मदद करता है।
• चेहरे की सफाई को आसान बनाता है।
• थकी हुई त्वचा को फ्रेश करता है।
• स्किन को फ्रेश और साफ एहसास देता है
स्टेप 2- बेसन, शहद और दही का फेस पैक लगाएं
तीनों चीजों को मिलाकर एक फेस पैक तैयार करें। इस पैक की एक पतली परत चेहरे पर एक समान लगाएं और 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज या स्क्रब करें, फिर कुछ मिनटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
फायदे-
• त्वचा को साफ करने में मदद करता है।
• ऊपरी सतह पर जमी गंदगी को हटाता है।
• त्वचा को मुलायम और चिकना बनाता है।
• एक फ्रेश और चमकदार लुक देता है।
स्टेप 3 – कॉफी, कच्चा दूध और हल्दी का पैक
इस मिक्स को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर दूध में भीगे कॉटन पैड की मदद से इसे हल्के हाथों से पोंछ लें।
फायदे-
• त्वचा का फीकापन दूर करने में मदद करता है।
• त्वचा को और भी मुलायम बनाता है।
• एक फ्रेश और चमकदार लुक देता है।
स्टेप 4- आइस फेशियल
अपने चेहरे को कुछ देर के लिए बर्फ वाले पानी के कटोरे में डुबोएं या अपनी त्वचा पर हल्के हाथों से बर्फ का टुकड़ा फेरें।
फायदे-
• त्वचा को शांत करने में मदद करता है।
• सूजन (पफीनेस) को कम करता है।
• तुरंत एक फ्रेश लुक देता है।
• त्वचा को तरोताजा और खिला-खिला बनाता है।
डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


