Source :- BBC INDIA

इमेज स्रोत, Getty Images
कनाडा में एक बच्चे ने सीट बेल्ट पहनने से इनकार कर दिया जिसके बाद एक फ़्लाइट रद्द करनी पड़ी.
इस घटना के बाद फ़्लाइट में यात्रा करने वाले बच्चों से जुड़े शिष्टाचार और सुरक्षा प्रक्रियाओं के बारे में बहस फिर से शुरू हो गई है.
पोर्टर एयरलाइंस की यह फ्लाइट छह अगस्त को विक्टोरिया से टोरंटो के लिए रवाना होने की तैयारी कर रही थी. लेकिन फ़्लाइट को टर्मिनल पर वापस लौटना पड़ा.
एयरलाइन ने कहा, “एक छोटा बच्चा अपनी सीट पर खड़ा था और उसने अपनी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी.”
इसके बाद फ़्लाइट रवाना ही नहीं हो सकी क्योंकि रात होने की वजह से रनवे बंद हो गया. इसकी वजह से सभी यात्रियों को अगले दिन की उड़ान में दोबारा बुकिंग करानी पड़ी.
इस घटना के बाद इस बात पर बहस छिड़ गई है कि ऐसे हालात में बच्चों के साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए और एयरलाइंस को ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए.
फ़ैसले को विशेषज्ञ क्यों ठहरा रहे सही?
बच्चे के व्यवहार के संबंध में, पोर्टर एयरलाइंस ने कहा कि “साथ आए अभिभावक और चालक दल द्वारा इस समस्या को सुलझाने के प्रयास असफल रहे.”
इसमें आगे कहा गया है, “इस असुरक्षित स्थिति में विमान उड़ान नहीं भर सकता था, इसलिए चालक दल ने टर्मिनल पर लौटने और दोनों यात्रियों को विमान से उतारने का विकल्प चुना.”
बाल विमानन सुरक्षा विशेषज्ञ लिया टुसो ने बीबीसी को बताया कि पोर्टर के चालक दल ने उड़ान रोकने के अपने निर्णय से न केवल बच्चे की सुरक्षा की रक्षा की, बल्कि वे उड़ान में सवार यात्रियों की सुरक्षा भी कर रहे थे.
टुसो ने कहा, “बिना सुरक्षा बेल्ट वाले बच्चे हवा में उछल सकते हैं,” ठीक उसी तरह जैसे बिना सुरक्षा बेल्ट वाले सामान, जो टर्बुलेंस की स्थिति में, विशेष रूप से टेकऑफ़ और लैंडिंग के दौरान यात्रियों पर उड़कर आ सकते हैं.
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

किस तरह की बहस को दिया जन्म?
इस घटना के बाद ऑनलाइन इस बात पर बहस छिड़ गई है कि एयरलाइंस को यात्रा करने वाले परिवारों के प्रति कितना सहिष्णु होना चाहिए और माता-पिता को एयरलाइन नियमों को कितना सख्ती से लागू करना चाहिए.
कुछ लोगों का कहना है कि यह इस बात का उदाहरण है कि जब माता-पिता अपने बच्चों के प्रति बहुत “नरम” होते हैं तो क्या होता है. फॉक्स न्यूज़ के सुबह के कार्यक्रम में इस पर बहस हुई, जिसमें सह-मेज़बान चार्ल्स हर्ट ने कहा कि वे शारीरिक अनुशासन का समर्थन करते हैं.
उन्होंने कहा, “हम सभी कभी न कभी ऐसे माता-पिता रहे हैं. लेकिन यह तो हद से ज़्यादा बुरा है.”
अन्य लोगों ने यह भी बताया है कि कभी-कभी बच्चे हवाई यात्रा से डरते हैं और वे जानबूझकर कोई गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश नहीं कर रहे होते हैं.
पोर्टर एयरलाइंस के विमान में सवार एक यात्री, आर्य कोज़ुच ने सीबीसी न्यूज़ को बताया कि बच्चा उद्दंड नहीं था, लेकिन डरा हुआ लग रहा था.
“वो बस अपनी सीट के नीचे छिप रहा था. अगर उसे ज़बरदस्ती सीट बेल्ट लगानी पड़ती, तो वो किसी तरह नीचे खिसक कर बाहर निकल आता.”
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

उड़ान रद्द करने पर भी उठे सवाल
कई लोगों ने सवाल उठाया है कि एक बच्चे के लिए पूरी उड़ान को क्यों बाधित करना पड़ा और कहा कि परिवार को ही विमान से उतार देना चाहिए था.
2018 में यही घटना घटी थी, जब शिकागो से अटलांटा जाने वाली साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट से एक पिता और बेटी को बाहर निकाले जाने का वीडियो बनाया गया था.
घटना का वीडियो बनाने वाले एक यात्री के अनुसार, एयरलाइन के कर्मचारियों ने पिता को सूचित किया था कि उन्हें उड़ान से उतार दिया जाएगा, जिसके बाद बच्ची का गुस्सा शांत हो गया था और वह पांच मिनट से अधिक समय तक चुपचाप अपनी सीट पर बैठी रही.
इस घटना में शामिल एयरलाइन, साउथवेस्ट ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि “चालक दल और एक छोटे बच्चे के साथ यात्रा कर रहे शख़्स के बीच विमान में हुई बातचीत तनावपूर्ण हो गई थी.”
2012 में इसी तरह की एक घटना के बाद, जिस परिवार को विमान से उतार दिया गया था, वह एनबीसी के टुडे शो में उपस्थित हुआ और एयरलाइन पर अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया.
इस मामले में शामिल एयरलाइन जेटब्लू ने कहा कि उसके कुछ यात्रियों ने लंबे समय तक चालक दल के सदस्यों के निर्देशों का पालन नहीं किया.
इसमें आगे कहा गया, “कप्तान ने जहाज़ पर सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा के लिए संबंधित यात्रियों को हटाने का निर्णय लिया.”
साक्षी वेंकटरामन की रिपोर्ट के साथ
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.
और जानें
शॉर्ट वीडियो
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
-

वीडियो, कोलंबिया में भूकंप से तबाही, 130 से ज़्यादा की मौत, अवधि 0,53
-

वीडियो, अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो को अस्पताल में भर्ती कराया गया, अवधि 0,58
-

वीडियो, चीन में जब लॉन्च होते ही फट गया रॉकेट, अवधि 0,55
-

वीडियो, झारखंड: विधानसभा की ओर बढ़ रहे स्टूडेंट्स पर पानी की बौछारें, अवधि 0,29
-

वीडियो, मीराबाई चनू गोल्ड मेडल जीतने के बाद क्यों रोईं? पीएम मोदी से बातचीत में बताई वजह, अवधि 0,52
-

वीडियो, होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने के बदले ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं ये छह शर्तें, अवधि 1,23
-

वीडियो, अजिंक्य रहाणे, जो लंबे समय तक याद किए जाएंगे, अवधि 1,31
-

वीडियो, इतना लंबा आदमी कि इंची टेप छोटी पड़ जाए…, अवधि 1,13
-

वीडियो, कांवड़ यात्रा में 12 साल की बेटी को लेकर पहुँचे पिता ने क्या बताया?, अवधि 1,26
-

वीडियो, झारखंड में जारी प्रोटेस्ट में एक छात्र ने बताई अपनी तकलीफ़, अवधि 1,16
-

वीडियो, राजस्थान: मूक बधिर बच्चों का विरोध प्रदर्शन, स्कूल के प्रिंसिपल को हटाया गया, अवधि 1,07
-

वीडियो, अतीक़ अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, अवधि 1,07
-

वीडियो, झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे ब्रह्मानंद कुमार कौन हैं?, अवधि 1,26
-

वीडियो, इस बच्चे का डॉक्टरों ने गर्भ में ही कर दिया ऑपरेशन, अवधि 1,22
-

वीडियो, ग़ज़ा में एक साथ दफ़नाए गए 112 लोगों के शव, अवधि 1,00
-

वीडियो, ग्रीसः जंगल की आग से बचने के लिए भागते दिखे घोड़े, अवधि 0,30
-

वीडियो, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस में बृज भूषण सिंह बरी, अवधि 1,04
-

वीडियो, बांकीपुर में प्रशांत किशोर को बढ़त, बीजेपी इतने वोटों से पीछे, अवधि 1,23
शॉर्ट वीडियो का अंत
SOURCE : BBC NEWS






















