Source :- LIVE HINDUSTAN
नेहा मर्दा का फिटकू ब्रांड लॉन्च होने के बाद कई लोग अंडरआर्म्स पर सीधे फिटकरी ही रगड़ रहे हैं। वैसे तो फिटकरी स्किन के लिए सही मानी जाती है लेकिन इससे कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं।
एक्ट्रेस नेहा मर्दा अपना ब्यूटी ब्रांड फिटकू लॉन्च किया है, जिसे लेकर वह कहती हैं कि इसे फिटकरी से बनाया गया है। हालांकि, उन्होंने उसे बनाने के लिए कई प्रॉसेस फॉलो किए और अब उसमें फिटकरी के साथ कुछ और भी चीजें मिलाई गई हैं। लेकिन कुछ लोग फिटकू के बजाय 10 रुपये वाली फिटकरी को ही बगल की बदबू और कालेपन को दूर करने के लिए लगा रहे हैं। फिटकरी स्किन के लिए कुछ मामलों में अच्छी मानी जाती हैं लेकिन हर किसी के स्किन पर यह सूट करें ऐसा जरूरी नहीं। फिटकरी को ऐसे ही त्वचा पर रगड़ने से कई नुकसान भी हो सकते हैं। चलिए आपको फिटकरी से होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में बताते हैं।
फिटकरी में क्या पाया जाता है
फिटकरी एक तरह का खनिज रसायनिक पदार्थ है, जिसे आमतौर पर पोटैशियम एल्युमिनियम सल्फेट कहा जाता है। इसमें पोटैशियम, एल्युमिनियम और सल्फेट जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। फिटकरी पानी में घुलने वाला क्रिस्टलीय पदार्थ है और इसके कसैले गुणों के कारण इसे लोग त्वचा की देखभाल और बदबू कम करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
त्वचा पर फिटकरी रगड़ने के 5 नुकसान
1. ड्राईनेस की समस्या
फिटकरी लगातार सीधे तौर पर स्किन पर रगड़ने से नमी खो जाती है और फिर ड्राईनेस की समस्या होती है। अगर आपकी स्किन पहले से ड्राई है, तो फिटकरी को बगल में लगाने से ड्राईनेस और पैदा होगी और फिर खुजली होगी।
2. त्वचा में हो सकती है जलन
अंडरआर्म्स की स्किन सेंसिटिव होती है और ऐसे में त्वचा पर जलन भी हो सकती है। फिटकरी को सीधे त्वचा पर रगड़ने से जलन, चुभन या रेडनेस हो सकती है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आप ऐसा न करें।
3. शेविंग के बाद जलन
अगर आप अंडरआर्म्स पर वैक्स या रेजर यूज करती हैं और इसके बाद फिटकरी का फौरन यूज करती हैं, तो जलन, खुजली और रेडनेस की समस्या होगी। वैक्सिंग या शेविंग के फौरन बाद फिटकरी का इस्तेमाल न करें।
4. कालापन बढ़ सकता है
फिटकरी को बगल में बार-बार या जोर से रगड़ने से त्वचा में जलन और सूजन की समस्या भी हो सकती है। कुछ लोगों में इस तरह की जलन के बाद त्वचा पर हाइपरपिग्मेंटेशन यानी कालापन बढ़ जाता है। ऐसा जरूरी नहीं कि सभी त्वचा पर ऐसा हो लेकिन सेंसिटिव स्किन पर हो सकता है।
5. स्किन इरिटेशन की प्रॉब्लम
फिटकरी हर स्किन पर सूट करें ऐसा जरूरी नहीं। अगर ये आपकी त्वचा पर सूट नहीं करेगी, तो आपको खुजली, रेडनेस और इरिटेशन की समस्या होगी। अगर आप फिटकरी का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करके देख लें। बगल का कालापन और बदबू दूर करने के लिए आप हर्बल रोल ऑन या फिर फिटकू जैसे ब्रांड का इस्तेमाल करें। अगर फिटकरी का इस्तेमाल करने का सोच रही हैं, तो पहले डॉक्टर की सलाह लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



