Home LIFESTYLE NEWS HINDI मलाइका अरोड़ा की मॉर्निंग ड्रिंक क्या सच में डाइजेशन इंप्रूव करती है?...

मलाइका अरोड़ा की मॉर्निंग ड्रिंक क्या सच में डाइजेशन इंप्रूव करती है? न्यूट्रिशन कोच रेयॉन ने क्या बताया

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने हेल्दी रूटीन और मॉर्निंग ड्रिंक को शेयर करती रहती हैं। 52 की उम्र में फिट मलाइका का ये देसी ड्रिंक क्या सच में डाइजेशन इंप्रूव करता है और क्या इससे फैट बर्न होता है, न्यूट्रिशन कोच रेयॉन ने बताया। 

मलाइका अरोड़ा 52 की उम्र में गजब की फिट और ग्लैमरस दिखती हैं। अपने फिटनेस रूटीन, योगा और हेल्दी डाइट को वो हमेशा ही फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। योगा, एक्सरसाइज के साथ एक चीज जो अक्सर मलाइका शेयर करती हैं वो है उनकी मॉर्निंग ड्रिंक, जो उन्हें यंग, एनर्जेटिक और फिट बनाकर रखती है। मलाइका कहती हैं कि ये ड्रिंक उनके डाइजेशन को इंप्रूव करती है और सुबह पीने से उन्हें एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही मलाइका ने पॉडकास्ट में इस ड्रिंक को बनाने का तरीका भी शेयर किया था। जिसे न्यूट्रिशन कोच रेयॉन ने रिव्यू किया और बताया कि क्या वाकई मलाइका अरोड़ा की ड्रिंक डाइजेशन को इंप्रूव करती है और साथ ही डिटॉक्स और फैट बर्न के लिए ये इंप्रेसिव है या नहीं?

मलाइका अरोड़ा ने बताया डाइजेशन इंप्रूव करने वाली ड्रिंक

मलाइका अरोड़ा ने बताया कि वो सुबह के समय खास ड्रिंक को पीती हैं जो आसानी से घर में बनकर तैयार हो जाती है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए बस तीन चीजों की जरूरत होगी- जीरा, सौंफ और अजवाइन। साथ ही उन्होंने इस ड्रिंक को बनाने की रेसिपी भी शेयर की। वो बताती हैं कि एक चम्मच जीरा, अजवाइन और सौंफ को वो रात को हल्का सा ड्राई रोस्ट कर देती हैं और रातभर पानी में भिगोकर छोड़ देती हैं। अगले दिन पानी को छानकर हल्का सा गर्म करती हैं और फिर नींबू का रस डालकर पीती हैं। ये मॉर्निंग ड्रिंक उनके गट हेल्थ को बूस्ट करता है और डाइजेशन फायर को एक्टीवेट करता है।

न्यूट्रिशन कोच रेयॉन ने बताया क्या काम करती है मलाइका अरोड़ा की ये ड्रिंक?

न्यूट्रिशन कोच रेयॉन ने मलाइका अरोड़ा के इस खास मॉर्निंग ड्रिंक की रेसिपी शेयर कर बताया है कि क्या ये ड्रिंक हेल्दी है और इसके क्या फायदे हैं। वो बताते हैं कि मलाइका की ये मॉर्निंग ड्रिंक डाइजेशन के लिए फायदेमंद है और पाचन को सुधारती है। जीरा डाइजेस्टिव सिस्टम को जगाता है। वहीं अजवाइन में थाइमोल होता है जो ब्लोटिंग और गैस को खत्म करता है, वहीं सौंफ गट लाइनिंग को शांत करता है और पूरे सिस्टम को ठंडा रखने में मदद करता है।

ड्राई रोस्ट करने से क्या होगा

जब इन तीनों मसालों को हल्का सा ड्राई रोस्ट किया जाता है तो इससे मसालों में मौजूद नेचुरल ऑयल्स रिलीज होना शुरू हो जाते हैं और जब आप रोस्ट करने के बाद इसे पानी में भिगोते हैं तो सारा ऑयल पानी में आ जाता है और फिर इसे मात्र हल्का सा गर्म करना ही ठीक है।

अगर इसे ज्यादा गर्म किया जाएगा तो जरूरी मिनरल्स मरने लगेंगे। तो डाइजेशन इंप्रूव करने के लिए मलाइका अरोड़ा की ये ड्रिंक बेस्ट है।

फैट बर्न और लिवर डिटॉक्स ड्रिंक नहीं है

वहीं सौंफ, जीरा, अजवाइन को लिवर डिटॉक्स और फैट बर्निंग ड्रिंक बताना पूरी तरह से गलत है। ये किसी भी तरह से फैट को बर्न नहीं करती और ना ही लिवर पर इसका फर्क पड़ता है। ये ड्रिंक गट हेल्थ को ठीक करती है और डाइजेशन को हर सुबह सेट करती है जिससे आपका पाचन सुधरता है और खाने-पीने की चीजों को पचाने में आसानी होती है। इसी वजह से जब आप हेल्दी खाते हैं और मॉर्निंग ड्रिंक पीते हैं तो आपको गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्या नहीं होती।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN