Source :- LIVE HINDUSTAN
चीन की महान दीवार को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक चीन की यह दीवार अब बर्बाद हो चुकी है। बताया जा रहा है कि चीन की महान दीवार का एक सुदूर हिस्सा पिछले 20 वर्षों से खदान का कचरा फेंके जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है।
चीन की महान दीवार को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक चीन की यह दीवार अब बर्बाद हो चुकी है। बताया जा रहा है कि चीन की महान दीवार का एक सुदूर हिस्सा पिछले 20 वर्षों से खदान का कचरा फेंके जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। चीन के सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ की खबर के अनुसार, उत्तर-मध्य चीन में मिंग राजवंश के दौर की इस प्राचीन दीवार के पत्थरों को कोयला खदान के कचरे को सस्ते में ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल किया गया।
हांगकांग के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने सीसीटीवी की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि शांक्सी प्रांत की निंगवू काउंटी में दीवार के एक हिस्से का इस्तेमाल पिछले करीब 20 वर्षों से कोयला खदान का कचरा फेंकने के आसान रास्ते के रूप में किया जा रहा था, जबकि ‘व्हिसलब्लोअर’ द्वारा स्थानीय अधिकारियों को बार-बार आगाह भी किया गया था।
खबर के अनुसार, महान दीवार के गुओजियाओ हिस्से को नुकसान पहुंचना 2007 में उस समय शुरू हुआ, जब बिना लाइसेंस के काम कर रही कंपनी ‘निंगवू चाओकाई कोल इंडस्ट्री’ ने खनन अपशिष्ट के निपटान के लिए इस संरचना के बीच से तोड़फोड़ की थी।
सीसीटीवी ने बताया कि 2015 से व्हिसलब्लोअर द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद स्थानीय अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की जिससे तोड़फोड़ लगभग दो दशकों तक जारी रही और दीवार में करीब छह मीटर चौड़ी जगह बन गई।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




