Home World News hindi बस एक ‘गलती’ मानने से टल गई नई जंग? यूक्रेन को लेकर...

बस एक ‘गलती’ मानने से टल गई नई जंग? यूक्रेन को लेकर ईरान का चौंकाने वाला दावा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान के सुप्रीम लीडर के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि कैस्पियन सागर में एक ईरानी जहाज पर हुए हमले के बाद तेहरान यूक्रेन के अंदर तीन लक्ष्यों पर जवाबी हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार था, लेकिन…

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि कैस्पियन सागर में एक ईरानी वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले के बाद तेहरान ने यूक्रेन के अंदर जवाबी कार्रवाई की पूरी तैयारी कर ली थी। ईरान तीन अलग-अलग लक्ष्यों पर हमला करने के लिए तैयार था, लेकिन कीव द्वारा इस घटना को ‘एक गलती’ बताए जाने के बाद उसने अपनी योजनाबद्ध सैन्य कार्रवाई रोक दी। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पूर्व कमांडर रह चुके मोहसेन रेजाई ने एक इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने साफ-साफ कहा कि ईरान ने जवाबी हमले का फैसला रोकने से पहले यूक्रेन में तीन लक्ष्यों की पहचान कर ली थी और उन पर हमला करने की पूरी तैयारियां भी कर ली गई थीं।

ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार, रेजाई ने कहाकि हम यूक्रेन में तीन इलाकों पर हमला करने के लिए तैयार थे। उन्होंने आगे बताया कि जब यूक्रेन ने इस घटना को गलती करार दिया, तो तेहरान ने उनके स्पष्टीकरण को समझने और जांचने के लिए अपनी बदले की कार्रवाई को अस्थायी रूप से रोक दिया। हालांकि, ईरान इस बात पर अटल रहा कि भले ही यह घटना अनजाने में हुई हो, फिर भी इसके लिए मुआवजा दिया जाना बेहद जरूरी है। इस दौरान रेजाई ने बार-बार जोर देते हुए कहा कि जब उन्होंने दावा किया कि यह एक गलती थी, तो हमने उनके दावे की जांच करने के लिए अपना जवाब रोक दिया। भले ही यह एक गलती थी, फिर भी इसके लिए मुआवजे की जरूरत है।

25 जुलाई को क्या हुआ था?

बता दें कि 25 जुलाई को कैस्पियन सागर में एक ईरानी वाणिज्यिक जहाज पर ड्रोन हमला हुआ था। इस घटना में जहाज के एक चालक दल के सदस्य की मौत हो गई। यूक्रेन ने तुरंत स्पष्ट किया कि यह हमला ‘अनजाने में’ और जानबूझकर नहीं किया गया था। इसके बाद ईरानी विदेश मंत्रालय ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि तेहरान अब इस बात का इंतजार कर रहा है कि क्या यूक्रेन अपने इस दावे को सही साबित करने के लिए कोई ठोस और व्यावहारिक कदम उठाता है। उन्होंने साफ संकेत दिया कि केवल मौखिक स्पष्टीकरण पर्याप्त नहीं है।

ईरानी समाचार एजेंसी आईएसएनए के एक सवाल के जवाब में बघाई ने बताया कि यूक्रेनी अधिकारियों ने विदेश मंत्री के सीधे संपर्क और भेजे गए संदेशों में बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि कैस्पियन सागर में 25 जुलाई को हुआ ड्रोन हमला जानबूझकर नहीं, बल्कि अनजाने में हुआ था। बघाई ने कहा कि यूक्रेनी अधिकारियों ने, जो विदेश मंत्री के सीधे संपर्क में थे और हमें भेजे गए मैसेज में भी, इस बात पर जोर दिया कि यह कार्रवाई अनजाने में हुई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN