Home rss world hindi ‘बस बहुत हुआ’ टूट गया रूस-यूक्रेन का एनर्जी सीजफायर, जेलेंस्की रूसी रिफाइनरियों...

‘बस बहुत हुआ’ टूट गया रूस-यूक्रेन का एनर्जी सीजफायर, जेलेंस्की रूसी रिफाइनरियों पर हमला करने को तैयार

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ऐलान किया है कि अब कीव एनर्जी सीजफायर में नहीं है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उन शर्तों से खुद को अलग कर रहा है, जिसमें रूसी तेल रिफाइनरियों को निशाना नहीं बनाने की बात कही गई थी।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध एक बार फिर से भड़क गया है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मध्यस्थता से दोनों देशों ने एनर्जी सीजफायर पर सहमति दी थी। लेकिन अब यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इसे मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने गुरुवार को ऐलान किया कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा करवाए गए एनर्जी समझौते से खुद को बाहर कर रहे हैं। अब वह रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमला कर सकते हैं। बता दें, राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में रूस से डीजल खरीदने को लेकर समझौता किया है। ऐसे में उन्होंने जेलेंस्की और पुतिन के बीच में एनर्जी सीजफायर पर सहमति बनाई थी। इसमें दोनों देश एक-दूसरे के एनर्जी सेक्टर पर हमला नहीं करने वाले थे। लेकिन अब यह सीजफायर टूट चुका है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे एक कमजोर फैसला बताते हुए इसकी जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह फैसला पिछले साढ़े चार साल से चल रहे यूक्रेन युद्ध को और भी तेज कर देगा। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि रिफाइनरियों पर हमला करने पर लगी पाबंदी अब हट गई है। हम इंतजार नहीं करेंगे।

बढ़ते तनाव के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “यूरोप में हम सभी चाहते हैं कि यह युद्ध जल्दी खत्म हो। इसके लिए हमें मजबूत कदमों की जरूरत है। इसमें सबसे अहम रूस पर और भी ज्यादा दबाव डालना शामिल है। यूक्रेन को और अधिक रक्षा हथियारों की जरूरत है। लोगों की जान बचाने के लिए अब मिलकर काम करना जरूरी है।

इससे पहले पत्रकार पियर्स मॉर्गन से बात करते हुए जेलेंस्की ने कहा था कि ट्रंप और पुतिन की डीजल डील से यूक्रेन को एक बड़ा धोखा मिला है।

बता दें, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ऐलान किया था कि रूस और यूक्रेन एक ‘एनर्जी सीजफायर’ पर पहुंच गए हैं। इसमें दोनों देश एक दूसरे के एनर्जी सेक्टर पर हमला नहीं करेंगे। शुरुआत में थोड़ी सकारात्मक रुख अपनाने के बाद जेलेंस्की ने इस डील को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।

अपडेट की जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN