Home rss world hindi ‘बांग्लादेश का आतंकी’, अमेरिकी एयरपोर्ट पर मोहम्मद यूनुस की फजीहत; पीछे पड़...

‘बांग्लादेश का आतंकी’, अमेरिकी एयरपोर्ट पर मोहम्मद यूनुस की फजीहत; पीछे पड़ गए लोग

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बांग्लादेश के पूर्व अंतरिम सलाहकार मोहम्मद यूनुस जब अमेरिका के जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट पहुंचे तो लोगों ने उनका आतंकी कहकर स्वागत किया और कहा कि उन्होंने हजारों लोगों की हत्या करवा दी।

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल में हिंदुओं पर जिस तरह अत्याचार किया गया वह किसी से छिपा नहीं है। बांग्लादेश के अंतरिम सलाहकार रहते हुए मोहम्मद यूनुस ने भारत के साथ भी संबंध खराब कर लिए। वहीं सैकड़ों हिंदुओं की हत्या कर दी गई। अब इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। मोहम्मद यूनुस जब अमेरिका के जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट पर पहुंचे तो लोगों ने उनका पीछा कर लिया। कुछ लोग उन्हें आतंकवादी कहने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मोहम्मद यूनुस व्हील चेयर से जा रहे हैं और लोग उनका पीछा कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि तुमने बांग्लादेश में हजारों लोगों की हत्या करवा दी। तुम आतंकवादी है। एक अन्य शख्स कहता है, तुम मेरे देश क्यों आए हो। तुम यहीं से वापस लौट जाओ।

आपको बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार हटने के बाद मोहम्मद यूनुस के हाथ में ही सत्ता की बागडोर सौंप दी गई थी। यहां चुनाव होने तक उन्होंने ही सत्ता का कार्यभार संभाला।बीते महीने बांग्लादेश में ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और दावा किया गया कि धानमंडी स्थित शेख मुजीबुर रहमान की प्रतिमा तोड़ने के पीछे मोहम्मद यूनुस का हाथ था।

मोहम्मद यूनुस ने भारत से भी बिगाड़ लिए थे रिश्ते

लगभग एक साल के कार्यकाल में ही मोहम्मद यूनुस ने भारत के साथ रिश्ते बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यूनुस ने अंतरिम सलाहकार रहते हुए भारत के खिलाफ बयान दिया और पाकिस्तान से नजदीकियां बढ़ाईं। उन्होंने भारत के खिलाफ प्लान बनाने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को अपनी जमीन तक उपलब्ध करवाई। आपको बता देें कि मोहम्मद यूनुस को शांति का नोबेल पुरस्कार मिल चुका है। हालांकि उन्होंने अंतरिम सलाहकार रहते हुए ऐसे काम किए कि उनकी छवि धूमिल हो गई है।

मोहम्मद यूनुस के ही कार्यकाल में हिंदू संन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया जो कि अब तक जेल में हैं। उनके कार्यकाल में कई हिंदू कारोबारियों को दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई। भारत ने कई बार उनके शासन से हिंदुओँ की सुरक्षा करने की अपील की थी। हालांकि बांग्लादेश की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। उनके कार्यकाल में कई मंदिरों पर भी हमला किया गया। बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद अब वे बार-बार भारत के साथ संबंध सुधारने की बात कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN