Home rss business hindi बाजार का मूड खराब फिर भी IDBI बैंक के शेयर में 13%...

बाजार का मूड खराब फिर भी IDBI बैंक के शेयर में 13% का जोरदार उछाल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • IDBI Bank: शेयर पिछले बंद भाव 82.94 के मुकाबले 84.80 रुपये पर खुला और करीब 13 प्रतिशत तक उछलकर 93.60 रुपये के डे हाई तक पहुंच गया
  • दूसरी तरफ, सेंसेक्स सुबह के कारोबार में करीब 0.20 प्रतिशत गिर गया और सवा 11 बजे 0.08 प्रतिशत चढ़कर 73095 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था

IDBI बैंक के शेयर में आज बुधवार, 14 अक्टूबर को को जबरदस्त उछाल है। एनएसई पर सुबह के कारोबार में 13% तक चढ़ गए। शेयर बाजार का मूड कमजोर होने के बावजूद बैंक के शेयर में खरीदारी दिखी। शेयर पिछले बंद भाव 82.94 के मुकाबले 84.80 रुपये पर खुला और करीब 13 प्रतिशत तक उछलकर 93.60 रुपये के दिन के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया।

हालांकि, सवा 11 बजे के आसपास यह स्टॉक 8.30 प्रतिशत ऊपर 89.82 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी तरफ, सेंसेक्स सुबह के कारोबार में करीब 0.20 प्रतिशत गिर गया और सवा 11 बजे 0.08 प्रतिशत चढ़कर 73095 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।

IDBI का शेयर क्यों चढ़ रहा है

इस बैंकिंग शेयर में तेजी की एक बड़ी वजह यह है कि IDBI बैंक ने 12 अक्टूबर को बताया था कि उसका बोर्ड 17 अक्टूबर को बैठक करेगा। इस बैठक में 30 सितंबर 2026 को खत्म हुई तिमाही और छमाही के ऑडिट न किए गए वित्तीय नतीजों पर विचार और मंजूरी दी जाएगी।

इस खबर के बाद निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। शेयर में जोरदार खरीदारी के साथ वॉल्यूम भी तेजी से बढ़ा। बुधवार को शेयर का ट्रेडिंग वॉल्यूम 8 गुना से ज्यादा हो गया।

Q2 नतीजों से क्या उम्मीद

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, IDBI बैंक के वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजे मजबूत रहने की उम्मीद है। बैंक ने 3 अक्टूबर को बताया था कि दूसरी तिमाही में उसका कुल बिजनेस सालाना आधार पर 18% बढ़कर 6.3 लाख करोड़ रुपये हो गया। नेट एडवांस भी 18% बढ़कर 2.7 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। तिमाही में कुल जमा 3.6 लाख करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 17% ज्यादा है। CASA जमा 12% बढ़कर 1.6 लाख करोड़ हो गई।

पिछली तिमाही का प्रदर्शन

बता दें इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में IDBI बैंक का नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के मुकाबले 9% और सालाना आधार पर 5% बढ़कर 2,115 करोड़ रुपये रहा था। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम यानी NII सालाना आधार पर 10% बढ़कर 3,486 करोड़ हो गई थी।

पहली तिमाही में कुल बिजनेस 15% बढ़कर 5,84,725 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट डिपॉजिट 10% बढ़कर 3,25,757 करोड़ हुहो गई। इस अवधि में नेट एडवांस 22% बढ़कर 2,58,968 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था।

शेयर का कैसा रहा सफर

IDBI बैंक का शेयर पिछले 6 महीने में 20.77% का रिटर्न दिया है। जबकि, इस दौरान सेंसेक्स 5% गिरा है। हालांकि, साल की शुरुआत से अब तक शेयर 13% से अधिक नीचे है और सेंसेक्स 14% फिसला है। इस शेयर ने 5 जनवरी को 52 हफ्ते का हाई 118.38 रुपये को छुआ था, जबकि 30 मार्च को 52 हफ्ते का निचला स्तर ₹61.01 रहा था।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN