Home LIFESTYLE NEWS HINDI बाजार की केसर असली है या नकली? खरीदने से पहले ऐसे करें...

बाजार की केसर असली है या नकली? खरीदने से पहले ऐसे करें 7 तरह से चेक

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

केसर उन चीजों की लिस्ट में शुमार है जिसे बाजार में कुछ लोग नकली की मिलावट के साथ बेच देते हैं। ऐसे में जब भी मार्केट से आप केसर खरीदें तो पहले इसे चेक कर लें। यहां जानिए कैसे कर सकते हैं। इसे चेक।

खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने वाली केसर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा मिठाइयों में किया जाता है। इसके अलावा ये स्किन केयर में भी यूज की जाती है। अपने औषधीय गुणों की वजह से केसर का इस्तेमाल दादी-नानी के नुस्खों में भी किया जाता है। केसर को ‘लाल सोना’ कहा जाता है, लेकिन बाजार में मिलने वाला हर लाल केसर असली नहीं हो सकता। दरअसल केसर काफी महंगा आता है। ऐसे में इसमें मिलावट का खतरा बना रहता है। कई बार केसर में मक्के के रेशों, प्लास्टिक या धागों को लाला रंग में रंगकर केयर के नाम पर बेच देते हैं। अगर आप बाजार से केसर खरीद रहे हैं तो ठगी से बचने के लिए कुछ तरीकों से इसे चेक जरूर कर लें। इन तरीकों से केसर को चेक करने में बहुत कम समय लगता है और आप खुद को नकली सामान खरीदने से भी बचा सकते हैं।

बाजार की केसर असली है या नकली कैसे चेक करें

1) गर्म पानी वाला टेस्ट

केसर असली है या नहीं इसे चेक करने का सबसे आसान तरीका यही है। इसके लिए 2 से 4 केसर के धागे एक कप हल्के गर्म पानी में डालें। अगर केसर असली होगी तो धीरे-धीरे अपना पीला या सुनहरा रंग छोड़ देगी। नकली रंगे हुए रेशे अक्सर बहुत जल्दी तेज लाल या नारंगी रंग छोड़ सकते हैं और धागे का रंग भी तेजी से फीका पड़ जाता है।

2) धागे का रंग देखें

असली केसर के धागे आम तौर पर गहरे लाल से लाल-नारंगी होते हैं, जबकि सिरे पर कुछ हल्का या पीला भाग हो सकता है। लेकिन अगर आप जो केसर खरीद रहे हैं उसपर एकदम समान चमकीला लाल रंग दिख रहा है तो ये मिलावटी हो सकती है। इसके अलावा बहुत ज्यादा सफेद या पीले हिस्से वाले रेशे भी ध्यान से चेक करें।

3) आकार और बनावट देखें

केसर के असली धागे नेचुरली थोड़े बहुत अनियमित आकार के होते हैं। लेकिन अगर आप जिस केसर को खरीद रहे हैं उसके सारे टुकड़े बिल्कुल एक जैसे बहुत ज्यादा सीधे और समान मोटाई के दिखें तो सही से चेक करें। असली केसर के रेशे सूखे और नाज़ुक होते हैं, लेकिन उनमें प्राकृतिक बनावट दिखाई देती है।

4) उंगलियों से रगड़कर देखें

केसर को चेक करने का ये सिंपल तरीकाहै। इसमें 1 से 2 धागों को सूखी उंगलियों के बीच हल्के से रगड़ें। असली केसर में प्राकृतिक खुशबू आती है और वह तुरंत हाथ नहीं रंगता। अगर उंगलियों पर बहुत गहरा रंग लग जाए तो मिलावट की संभावना है।

5) खुशबू जांच करें

असली केसर की खुशबू हल्की मिट्टी जैसी काफी अलग होती है। असली की खुशबू घास जैसी तीखी नेचुरल महसूस हो सकती है। लेकिन आप जिस केसर को खरीद रहे हैं अगर उसकी खुशबू केवल मीठी या परफ्यूम जैसी हो तो ये नकली हो सकती है। हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि पुराना केसर अपनी खुशबू खो सकता है।

6) स्वाद का टेस्ट

एक बहुत छोटा रेशा जीभ पर रखकर देखें अगर असली केसर हो तो इसका स्वाद हल्का कड़वा या तीखा आएगा। लेकिन अगर बहुत मीठा स्वाद आए या कोई अजीब स्वाद महसूस हो, तो सावधान रहें।

7) कागज पर दबाकर देखें

केसर के कुछ रेशे सफेद कागज के बीच रखकर इसे हल्के से दबाएं। अगर रेशे से तुरंत तेज लाल या पीला रंग फैलकर कागज को रंग दे तो ये नकली हो सकती है। हालांकि प्राकृतिक केसर भी कुछ रंग छोड़ सकता है।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN