Home LIFESTYLE NEWS HINDI बाजार में आया दशहरी आम, किसान ने बताए असली मलिहाबादी की पहचान...

बाजार में आया दशहरी आम, किसान ने बताए असली मलिहाबादी की पहचान करने के 3 आसान तरीके

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मलिहाबाद को आम की कैपिटल कहा जाता है और यही से आते हैं दशहरी आम। इन दिनों बाजार में दशहरी आम बिक रहे हैं और अगर आपको इनकी पहचान नहीं है, तो हम कुछ आसान तरीके बताते हैं।

Tips To Choose Real Dasheri Mango: बाजार में इन दिनों आम की बहार है। अभी तक लंगड़ा, चौसा और सफेदा आम की खूब बिक्री हो रही थी, लेकिन अब मलिहाबादी दशहरी आम ने भी बाजार में एंट्री कर ली है। दशहरी आम अपने मीठे स्वाद और गूदेदार बनावट के लिए पसंद किया जाता है। इसे लोग चूसकर भी खाते हैं और काटकर भी। वैसे तो बाजार में रखे दशहरी आम अलग नजर आ जाते हैं, लेकिन अगर आपको इनकी पहचान नहीं है तो ये 3 आसान तरीके काम आ सकते हैं। मलिहाबाद के किसान भीमा शंकर ने कुछ आसान टिप्स बताए हैं, जिनकी मदद से आप अच्छे दशहरी आम चुन सकते हैं।

दशहरी आम का इतिहास

दशहरी आम को रसीले और गूदेदार स्वाद के लिए जाना जाता है। इसका इतिहास करीब 200 साल पुराना है और इसकी शुरुआत 18वीं शताब्दी में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास मौजूद काकोरी के एक गांव दशहरी से हुई थी। यह ऐतिहासिक मदर ट्री आज भी दशहरी गांव में मौजूद है। जब पेड़ पर पहली बार आम निकले तो गांव वालों ने इसे गांव के नाम पर दशहरी कहना शुरू किया। फिर पेड़ की कुछ कलमें मलिहाबाद भेजी गई और आज मलिहाबाद में सबसे ज्यादा दशहरी आम उगते हैं, उसे आम कैपिटल कहा जाता है।

असली दशहरी को पहचानने के तरीके

किसान भीमा के मुताबिक दशहरी आम को आप कई तरीकों से पहचान सकते हैं। साथ ही ये भी पता कर सकते हैं कि कौन सा आम गला हुआ है और कौन सा सही। तो चलिए उनकी कुछ सिंपल ट्रिक्स आपको बताते हैं।

  • आकार और छिलका देखो

किसान के अनुसार, दशहरी आम का छिलका हल्का पीला, सुनहरे रंग का होता है और थोड़ा हरा भी होता है। हरा-पीला मिक्स होता है, अगर सिर्फ चटख पीला दिख रहा है, तो वह दशहरी नहीं है। साथ ही असली दशहरी आम लंबाई में थोड़ा पतला और आगे की तरफ से थोड़ा मुड़ा हुआ या नुकीला होता है।

  • खुशबू से करें पहचान

दशहरी आम की पहचान करने का आसान तरीका है उसकी खुशबू को सूंघना। दशहरी आम की सबसे बड़ी पहचान इसकी मीठी और तेज सुगंध है। इसे सूंघने पर इसकी असली और लाजवाब खुशबू से दशहरी आम का पता लग सकता है। इसकी महक में ही मिठास होगी।

  • गूदा और गुठली

अगर आपको दुकानदार आम काटकर दिखा रहा है, तो चेक करें कि उसका गूदा मुलायम होगा और पीले रंग का होगा। साथ ही गूदे में रेशे नहीं होंगे। इसके अलावा दशहरी आम की गुठली ज्यादा मोटी नहीं होती है। यही कारण है कि इसमें गूदा ज्यादा निकलता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN