Home rss business hindi बाजार में उतरते ही लुढ़क गया यह शेयर, पहले ही दिन निवेशकों...

बाजार में उतरते ही लुढ़क गया यह शेयर, पहले ही दिन निवेशकों को झटका

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

प्रसोल केमिकल्स के आईपीओ में दांव लगाने वाले निवेशकों को पहले ही दिन झटका लगा है। मुनाफे की आस लगाए बैठे निवेशकों को नुकसान झेलना पड़ा है। प्रसोल केमिकल्स के शेयर बुधवार को NSE में 9 पर्सेंट से ज्यादा के डिस्काउंट के साथ 610 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। BSE में भी कंपनी के शेयर 9 पर्सेंट से अधिक के डिस्काउंट के साथ 611 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 676 रुपये था। कमजोर लिस्टिंग के बाद प्रसोल केमिकल्स के शेयरों में कुछ रिकवरी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर BSE में 655 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वहीं, NSE पर कंपनी के शेयर 656 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। इस रिकवरी के बाद भी कंपनी के शेयर अपने आईपीओ प्राइस से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

3.47 गुना सब्सक्राइब हुआ कंपनी का IPO
प्रसोल केमिकल्स के आईपीओ (Prasol Chemicals IPO) पर टोटल 3.47 गुना बोली लगी। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 1.79 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 1.89 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। प्रसोल केमिकल्स के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 7.59 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 22 शेयर थे। एक लॉट के लिए आम निवेशकों को 14,872 रुपये का निवेश करना पड़ा।

क्या करती है प्रसोल केमिकल्स?
प्रसोल केमिकल्स (Prasol Chemicals) की शुरुआत साल 1992 में हुई है। प्रसोल केमिकल्स स्पेशियलिटी केमिकल्स इंडस्ट्री में ऑपरेट करती है। कंपनी 150 से ज्यादा स्पेशियलिटी केमिकल्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है, जिसमें ऐसटोन बेस्ड, फॉस्फोरस बेस्ड और दूसरे कॉम्प्लेक्स केमिकल्स शामिल हैं। कंपनी के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में 21 ऐसटोन बेस्ड केमिकल्स, 53 फॉस्फोरस आधारित केमिकल्स और 76 दूसरे स्पेशियलिटी केमिकल्स हैं। कंपनी के प्रॉडक्ट्स परफॉर्मेंस केमिकल्स, पेंट्स, इंक, कंस्ट्रक्शन, फार्मास्युटिकल्स, एग्रोकेमिकल्स और होम एंड पर्सनल केयर इंडस्ट्रीज की जरूरतों को पूरा करते हैं।

IPO से जुटाए गए पैसों का क्या करेगी कंपनी?
प्रसोल केमिकल्स (Prasol Chemicals) आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इ्स्तेमाल अपनी कुछ उधारी चुकाने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 86.89 पर्सेंट थी, जो कि अब 75.25 पर्सेंट रह गई है। कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़कर 24.75 पर्सेंट पहुंच गई है। प्रसोल केमिकल्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए 8 सितंबर को खुला था और यह 10 सितंबर तक ओपन रहा। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 500 करोड़ रुपये तक का था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN