Home LIFESTYLE NEWS HINDI शर्ट हो गई है ढीली? पुरुष 5 मिनट में ऐसे दें परफेक्ट...

शर्ट हो गई है ढीली? पुरुष 5 मिनट में ऐसे दें परफेक्ट फिट, नहीं पड़ेगी सिलाई की जरूरत

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ऑनलाइन शॉपिंग या फिर बाजार से खरीदने पर कई बार शर्ट की फिटिंग ढीली मिल जाती है। पुरुषों को परफेक्ट लुक फिटिंग वाली शर्ट पहनने पर ही मिलता है। अगर शर्ट ढीली है, तो उसे फिटिंग में लाने के लिए 3 तरीके अपनाएं।

पुरुषों की शर्ट की सही फिटिंग ही उन्हें परफेक्ट लुक देती हैं और कई बार ऑनलाइन शर्ट खरीदने पर ज्यादा लूज मिल जाती है या फिर शरीर के हिसाब से ढीली हो जाती है। ऐसे में फिर उस शर्ट को पहनने के बजाय रखना पड़ जाता है और फिटिंग के लिए टेलर के पास जाना पड़ता है। अगर मान लीजिए कभी आपके पास टेलर तक पहुंचने का समय नहीं है और वही शर्ट पहननी है लेकिन वह ढीली है तो क्या करेंगे? अगर आपके साथ भी ऐसा हो जाता है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। शर्ट की ढीली फिटिंग को सही करने के लिए आपको फौरन 3 काम करने हैं, जिससे आपको परफेक्ट लुक मिल जाएगा।

1. सेफ्टी पिन वाली ट्रिक करें ट्राई

अगर उसी शर्ट को तुरंत पहनना है, तो सेफ्टी पिन वाली ट्रिक ट्राई करें। जितनी शर्ट ढीली लग रही है, उतनी जगह पर अंदर की ओर से निशान लगा दें और फिर वहां पर सेफ्टी पिन लगाकर फिक्स करें। सेफ्टी पिन लगाने से आपको ऊपर से फिटिंग वाला लुक मिलेगा और ये बाहर से दिखेगी भी। फिर आप पैंट में टक कर लें।

2. रबरबैंड की मदद लीजिए

बालों में बांधने वाली रबरबैंड से शर्ट के लूज वाले हिस्से को बांध दीजिए। इस हिस्से को पैंट के अंदर खोंस लें या फिर पीछे की ओर से टक कर लें। रबर से बंधा हुआ हिस्सा बाहर से नहीं दिखेगा और आपको शर्ट की परफेक्ट फिटिंग मिल जाएगी। रबरबैंड वाला तरीका वैसे तो सेफ है लेकिन थोड़ी टाइट ही बांधें वरना ढीली होकर निकल सकती है।

3. टकिंग वाला ऑप्शन

अगर शर्ट ज्यादा लूज नहीं है, तो उसे टक-इन करके फिटिंग वाला लुक दिया जा सकता है। शर्ट को ट्राउजर या जींस में कमर के पास अच्छी तरह से टक कर लें। इसके बाद ऊपर से बेल्ट लगा लें। इससे शर्ट कमर के आसपास ज्यादा फिट और सलीके से सेट दिखाई देगी। साथ ही बेल्ट पूरे लुक को स्मार्ट और स्टाइलिश बनाने में भी मदद करेगी। अगर शर्ट बाजुओं या साइड से ज्यादा ढीली दिखाई दे रही है, तो सेफ्टी पिन की मदद ली जा सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

शर्ट की फिटिंग करने के अस्थायी तरीके हैं, अगर आपकी शर्ट महंगे ब्रांड, साटिन या अन्य किसी खास कपड़े की है, तो उस पर सेफ्टी पिन या रबर वाला तरीका अपनाने से पहले चेक करें। इन तरीकों को आप साधारण या कॉटन वाली शर्ट पर अपना सकते हैं, उसमें कपड़ा खराब नहीं होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN