Home rss business hindi बाजार में उतरते ही 200 रुपये के पार पहुंचा शेयर, 25% फायदे...

बाजार में उतरते ही 200 रुपये के पार पहुंचा शेयर, 25% फायदे पर हुई है लिस्टिंग

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ज्वैलरी कंपनी दीपा ज्वैलर्स की शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत हुई है। कंपनी के शेयरों ने बाजार में उतरते ही निवेशकों को 25 पर्सेंट का बंपर फायदा करा दिया है। दीपा ज्वैलर्स के शेयर मंगलवार को BSE में 25 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 221.05 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कंपनी के शेयर 24.86 पर्सेंट के फायदे के साथ 221 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। IPO में दीपा ज्वैलर्स के शेयरों का दाम 177 रुपये था।

लिस्टिंग के बाद लुढ़क गए कंपनी के शेयर
शानदार लिस्टिंग के बाद दीपा ज्वैलर्स के शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली है। ज्वैलरी कंपनी के शेयर BSE में 10 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 196.10 रुपये पर पहुंच गए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर 195 रुपये पर जा पहुंचे। दीपा ज्वैलर्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए 1 सितंबर 2026 को खुला था और यह 3 सितंबर तक ओपन रहा।

IPO में लगी 43 गुना से ज्यादा बोली
दीपा ज्वैलर्स के आईपीओ (Deepa Jewellers IPO) में टोटल 43.40 गुना बोली लगी। आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 19.09 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 109.04 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 36.73 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। दीपा ज्वैलर्स के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 84 शेयर थे। यानी, एक लॉट के लिए रिटेल इनवेस्टर्स को 14,868 रुपये का निवेश करना पड़ा।

क्या करती है दीपा ज्वैलर्स?
दीपा ज्वैलर्स (Deepa Jewellers) की शुरुआत साल 2016 में हुई है। कंपनी गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी की रिटेल और होलसेल ट्रेडिंग करती है। दीपा ज्वैलर्स, ट्रेडिशनल और कन्टेम्परेरी डिजाइंस की एक व्यापक रेंज ऑफर करती है। कंपनी रिंग्स, नेकलेस, ईयररिंग्स, बैंगल्स और कस्टमाइज्ड ज्वैलरी की सोर्सिंग, डिजाइनिंग और सेल पर फोकस करती है। 31 जुलाई 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी का कस्टमर नेटवर्क 13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में फैला हुआ है। कंपनी का टोटल कस्टमर्स बेस 373 कस्टमर्स का है, जिसमें 47 ज्वैलरी रिटेल चेन्स और 326 स्टैंडअलोन स्टोर्स हैं।

IPO से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी
दीपा ज्वैलर्स (Deepa Jewellers) के आईपीओ का टोटल साइज 460 करोड़ रुपये तक का था। आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 100 पर्सेंट थी, जो कि अब 72.98 पर्सेंट रह गई है। कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग 27.02 पर्सेंट हो गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN