Home LIFESTYLE NEWS HINDI बालकनी को बनाएं किचन गार्डन, अक्टूबर महीने में इन 6 सब्जियों को...

बालकनी को बनाएं किचन गार्डन, अक्टूबर महीने में इन 6 सब्जियों को उगाएं

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अक्टूबर महीने के आने के साथ ही हल्की गुलाबी ठंड की दस्तक भी हो जाती है औ ये मौसम पेड़-पौधों को उगान के लिए बिल्कुल सही होता है। खासतौर पर घर की बालकनी में सब्जियां उगानी है तो इन सब्जियों को अक्टूबर महीने में ही बो दें, जानें…

अक्टूबर का महीना सब्जियों की खेती के लिहाज से परफेक्ट होता है। इस मौसम में लगाई गई सब्जियां आने वाली सर्दियों में फल देती हैं और आप ऑर्गेनिक खेती का स्वाद चख पाएंगे। घर की बालकनी को हरा-भरा रखने के साथ ही किचन के लिए भी यूजफुल बनाना है तो जान लें कौन से पौधे उगाएं तो आपको फायदा होगा। ये 6 तरह के सब्जियों के पौधे नर्सरी से लाकर बालकनी के गमलों में आराम से लगाया जा सकता है। थोड़ी देखभाल और जागरुकता की मदद से आप आराम से बालकनी में ही मटर, टमाटर, धनिया जैसी सब्जियों को बो सकते हैं।

मटर का पौधा

मटर के पौधे पर उगी छोटी मटर सर्दियों में खाने में खूब स्वाद देगी। इसे अपनी बालकनी में उगाना चाहते हैं तो 15 अक्टूबर के बाद का मौसम बिल्कुल परफेक्ट है। जब आप मीडियम साइज के गमलो में ऑर्गेनिक मिट्टी और खाद डालकर मटर के पौधे को लगा सकते हैं।

पालक का पौधा लगाएं

नर्सरी से पालक के बीज खरीदकर लाएं और इन्हें इस मौसम में बो दें। देसी घरेलू खाद और थोड़ी सी मिट्टी में पालक के बीज जल्दी उगेंगे और आपको ताजी, नर्म पालक देंगे। हल्की ठंड के मौसम में पालक के पत्ते तेजी से बढ़ते हैं। सबसे खास बात कि एक बार अगर आपने पालक को उगा लिया तो फिर आपको बार-बार उगाने की जरूरत नहीं। बस किनारों के पास से पत्तों को ऊपर से काट कर निकाल लें और बाकी जड़ सहित पौधा उसी गमले में छोड़ दें। थोड़े दिनों में पालक का पौधा बढ़ेगा और उन्हीं डंठल में नयी पत्तियां आ जाएंगी।

मेथी

मेथी के ताजे पत्ते चाहिए तो अक्टूबर का महीना बिल्कुल परफेक्ट है। इस मौसम में आपको मेथी के बीजों को गमलों में छिड़क देना चाहिए। ताजी नरम पत्तियां आएंगी और आपके खाने के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट होंगी। ऑर्गेनिक घर की बालकनी में उगी सब्जियां खाने का शौक है तो अक्टूबर महीने में ही इसे बो दें।

धनिया बोएं

धनिया के ताजे नर्म पत्ते हर बार चाहिए तो छोटे से किसी भी गमले में धनिया के बीजों को भिगोकर मिट्टी में डाल दें। थोड़ी सी नमी, पानी और धूप से पौधे बनकर तैयार हो जाएंगे और आपको पूरी ठंडी अलग से धनिया के पत्तों को सहेजकर रखने का झंझट नहीं करना पड़ेगा।

गमले में उगाएं मूली

मूली के स्वाद के दीवाने सर्दियों के सीजन की दस्तक के साथ ही मूली खरीदकर खाने लगते हैं। आप इन्हें गमले में उगाना चाहते हैं तो बस हल्की भुरभुरी मिट्टी में 10-12 इंच के गमले में इसे लगाएंगी तो ये उगना स्टार्ट हो जाएंगी।

इसके अलावा मिर्ची का पौधा भी इस मौसम में लगाया जाए तो तेजी से पकड़ता है और फल देता है।

टमाटर

टमाटरों के बीज डालने और पौधे लगाने का भी ये समय बिल्कुल सही है। थोड़ी सी मिट्टी के गमले में टमाटर के पौधे को लगाएं। हल्का पानी, मीठी धूप के साथ ये पौधे बढ़ेंगे और टमाटर का फल देंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN