Home LIFESTYLE NEWS HINDI बालकनी-छत पर लगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, कम देखभाल में भी खिलेंगे...

बालकनी-छत पर लगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, कम देखभाल में भी खिलेंगे भर-भरकर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लाइव हिन्दुस्तान
share

बालकनी या फिर छत को सुंदर बनाने के लिए उसमें पौधे लगाए हैं तो इन 5 फूलों वाले पौधों को भी जरूर लगाएं। गमले में लगने वाले ये फूलों के पौधे थोड़ी बहुत केयर करने पर ढ़ेरों फूल दे सकते हैं। 

5 fragrant flowering plants suitable for the balcony

बालकनी में लगाने वाली खुशबू वाले फूलों के 5 पौधे

अपने घर को हर कोई सुंदर तरीके से सजाता है। घर की सजावट में आजकल पौधों का खास तौर से इस्तेमाल किया जाता है। घर को एस्थेटिक लुक देने के लिए पौधे काफी होते हैं। अगर आप प्लांट्स लवर हैं या फिर गार्डनिंग में नए हैं तो आपको हम 5 ऐसे फूलों वाले पौधों के नाम बता रहे हैं जो घर की बालकनी या फिर छत पर आसानी से लगाए जा सकते हैं। ये पौधे बहुत जल्दी बढ़ जाते हैं और समय-समय पर भर-भरकर खुशबूदार फूल भी देते हैं। जिन लोगों के पास समय कम है और वह पौधों की देखरेख के लिए हर दिन नहीं निकाल सकते वह भी इन फूलों को घर में लगा सकते हैं। आइए जानते हैं वह कौन से खुशबू वाले फूलों के पौधे हैं, जिन्हें आप घर पर लगा सकते हैं।

1) मोगरा

  • भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले पौधों की लिस्ट में मोगराका नाम सबसे पहले आता है। इसकी मीठी, तेज खुशबू शाम होते ही पूरे बगीचे को महका सकती है। ये पौधा 10 से 12 इंच के गमले में आसानी से लग जाता है। इसे लगाने के लिए आपको बगीचे की मिट्टी, थोड़ी गोबर की खाद और थोड़ा हिस्सा रेत का चाहिए होगा। पौधे को 4 से 6 घंटे की सीधी धूप चाहिए होती है और बारिश और ठंडे के मौसम में इसे ना के बराबर पानी चाहिए होता है। हालांकि गर्मी में मिट्टी के एक से दो इंच सूखने पर पानी देना होता है।

2) पारिजात

  • इसे हरश्रृंगार के नाम से भी जाना जाता है। ये नाजुक सफेद-नारंगी फूल होते हैं जिनकी खुशबू काफी रिलैक्सिंग और शांत होती है। इसे पौधे को भी आप 12 से 15 इंच के गमले में लगाएं। इस पौधे को भी 4 से 5 घंटे की धूप चाहिए होती है और समय के साथ ये काफी बड़ा होता रहता है। फूल आने के बाद हल्की प्रूनिंग करने से पौधे को आकार देने और नई शाखाएं बढ़ाने में मदद मिलती है।

3) रात की रानी

  • ये पौधा रात होते ही अपनी तेज खुशबू से पूरा इलाका महका देता है। इसके छोटे, हल्के हरे-सफेद फूल अक्सर रात में खिलते हैं और शाम से रात तक इसकी खुशबू काफी तेज हो सकती है। इसे 12 से 14 इंच के गमले में उगाएं, हालांकि जब ये बड़ा होने लगे तब इसे बड़े गमले में लगाएं।इसे सुबह की अच्छी धूप में रखें और ऊपर की 1–2 इंच मिट्टी सूख जाए तभी पानी दें। पानी जमा न होने दें।

4) चंपा

  • चंपा एक खुशबूदार फूल वाला पौधा है। इसके फूल सफेद, पीले, गुलाबी या लाल रंग के हो सकते हैं। इसके पत्ते बड़े और मोटे होते हैं और गर्म मौसम में यह खूब बढ़ता है। इस पौधे को सही धूप मिलने पर फूलों की खुशबू बहुत अच्छी आती है। चंपा के पौधे को 5 से 7 घंटे की सीधी धूप चाहिए होती है। इस पौधे को गर्मी पसंद है, इसलिए सर्दियों में इसकी ग्रोथ कम होती है।

5) रजनीगंधा

  • रजनीगंधा एक बल्ब से उगने वाला बेहद खुशबूदार फूल वाला पौधा है। इसके लंबे, पतले हरे पत्ते होते हैं और बीच से लंबी डंडी निकलती है, जिस पर सफेद, छोटे-छोटे फूल लगते हैं। इसकी खुशबू खासकर शाम और रात में बहुत अच्छी आती है। रजनीगंधा के बल्ब को लगभग 2–3 इंच गहरा लगाएं और ऊपर थोड़ी मिट्टी रखें।इस पौधे में बल्ब के आसपास पानी जमा होना सबसे बड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए गमले की ड्रेनेज अच्छी रखें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN