Home LIFESTYLE NEWS HINDI दिल्लीवालों के सबसे पास हैं घूमने की ये 5 जगह, आने वाले...

दिल्लीवालों के सबसे पास हैं घूमने की ये 5 जगह, आने वाले लॉन्ग वीकेंड पर दोस्तों संग जाएं

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लॉन्ग वीकेंड पर अगर आप भी घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम घूमने की 5 जगहों के बारे में बता रहे हैं जो दिल्ली के सबसे करीब हैं और दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए बेहतरीन हैं।  

दोस्तों संग घूमने का एक अलग ही मजा है। जब आप फ्रेंड्स के ग्रुप के साथ घूमने जाते हैं तो नई जगहों को एक्सप्लोर करने के साथ ही मौज मस्ती भी डबल हो जाती है। अगर आप लंबे समय से दोस्तों संग घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आने वाला लॉन्ग वीकेंड आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। दिल्ली में रहने वालों के लिए इस आर्टिकल में 5 जगहों के बारे में बता रहे हैं। ये सभी जगह दिल्ली से सबसे नजदीक होने के साथ ही दोस्तों संग घूमने के लिए बेहतरीन हैं। एक बार आप भी देखिए घूमने फिरने के लिए बेस्ट मानी जाने वाली 5 डेस्टिनेशन।

1) भरतपुर

दिल्ली में रहते हैं और एक या दो दिन के लिए घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भरतपुर जा सकते हैं। ये जगह दोस्तों के साथ जाने के लिए भी अच्छी है। दिल्ली से 180-200 किलोमीटर दूर इस जगह तर पहुंचने का सफर 3 से 4 घंटे में पूरा किया जा सकता है। यहां बर्ड सैंचुरी के अलावा लोहागढ़ फोर्ट और पैलेस म्यूजियम जैसी जगहों पर जा सकते हैं। हर बार पार्टी प्लेसिस पर जाकर बोर हो गए हैं तो एक बार इस नई जगह को एक्सप्लोर करने के लिए जरूर जाएं।

2) कांगोजोड़ी, सिरमौर

पहाड़ों पर ट्रैवल करने का मन है तो इस जगह को चुना जा सकता है। ये जगह एक से दो रात बिताने के लिए बेस्ट है। हिमाचल के सिरमौर जिले में नाहन के आगे बसा एक छोटा फोरेस्ट एरिया है। ये उन लोगों के लिए बेहतरीन प्लेस है जिन्हें मॉल रोड, भीड़, कैफे और शॉपिंग नहीं चाहिए। दिल्ली से 275 किलोमीटर की दूरी तय करके आप इस शांत पहाड़ीजगह पर जा सकते हैं। यहां फोरेस्ट ट्रेक, एड्वेंचर एक्टिविटीज, बर्ड वॉचिंग, स्टार गेजिंग का मजा आसानी से ले सकते हैं।

3) पंगोट और पीओरा, उत्तराखंड

दिल्ली से दोस्तों के साथ इस जगह पर जा सकते हैं। ये नैनिताल से सिर्फ 15 किलोमीटर दूर है। पंगोट में आप जंगल और बर्ड्स देखने के अलावा एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा गांव की लाइफ को एंजॉय करने के लिए पीओरा जाएं। यहां सुंदर नजारे देखने के लिए कोटेज स्टे में फुल रेस्ट कर सकते हैं। आप दोनों जगहों पर एक-एक रात के लिए रुक सकते हैं।

4) जिभी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का जिभी घूमने फिरने के लिहाज से बेहतरीन है। ये छोटा सा पहाड़ी गांव है जो शांत माहौल पसंद करने वालों के लिए बेस्ट है। दिल्ली से 500-550 किमी दूर इस जगह तक पहुंचने में 10 से 12 घंटे लग सकते हैं। लेकिन जब आप इस जगह की खूबसूरती देखेंगे तो इतनी दूर जाना लायक लगेगा। दोस्तों संग चिल करने के लिए ये बेस्ट जगह है।

5) कसोल, हिमाचल प्रदेश

कसोल हिमाचल की घाटी में बसा एक छोटा गांव है।अगर आप दोस्तों के साथ ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां दिन में घूमना और शाम को कैफे में बैठना दोनों हो जाए तो कसोल को चुनें। दिल्ली से लगभग 500–520 किमी दूर होने के कारण यहां पहुंचने में 11 से 13 घंटे लग सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN