Source :- LIVE HINDUSTAN
दशहरे, दुर्गा पूजा के इन दिनों में जमकर बाहर का जंकफूड खाया तो घर का खाना बोरिंग लगने लगता है। ऐसे में बच्चों से लेकर बड़ों के लिए बनाएं चटपटी टेस्टी आलू चुकंदर कटलेट, नोट कर लें रेसिपी।
दुर्गा पूजा और दशहरे के मेले में बाहर का जमकर खाया है और अब जुबान को उसी स्ट्रीट के जंकफूड का स्वाद चढ़ गया है। ऐसे में घर का सिंपल खाना तो किसी से खाया नहीं जाएगा। लेकिन बच्चे और बड़े बाहर का खाना अवॉएड करें इसलिए घर में ही कुछ टेस्टी और चटपटा बनाकर तैयार करें, जैसे ये आलू और चुकंदर से बनें क्रिस्पी चटपटे कटलेट। जिसे बच्चों से लेकर घर के बड़े आराम से खाएंगे और धीरे-धीरे जंकफूड का टेस्ट भी जुबान से उतर जाएगा। नोट कर लें क्विक रेसिपी।
आलू-चुकंदर बनाने की सामग्री
2 बड़े साइज के चुकंदर
2 मीडियम साइज के गाजर
3 चम्मच पतले स्लाइस में कटे हुए नारियल
दो चम्मच मूंगफली
आधा कप किशमिश
दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई
एक चम्मच अदरक घिसा हुआ
आधा कप हरी मटर
नमक स्वादानुसार
2 उबले हुए आलू
एक चम्मच मसाला
दो चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स
दो से तीन चम्मच मैदा या कॉर्नफ्लोर
तेल तलने के लिए
मसाला बनाने की सामग्री
एक चम्मच जीरा
एक चम्मच सौंफ
दो चम्मच धनिया पाउडर
दो पीस इलायची
एक तेजपत्ता
सूखी लाल मिर्च
आलू-चुकंदर कटलेट बनाने की रेसिपी
- दो मीडियम साइज के आलू को उबाल लें।
- चुकंदर को अच्छी तरह से धोकर घिस लें। साथ ही गाजर को भी घिस कर रेडी कर लें।
- कड़ाही में घिसे हुए चुकंदर और गाजर को डालकर दो से तीन मिनट तक पकने दें।
- इसके साथ ही हरी मटर को भी डाल दें।
- दो से तीन मिनट पकाने के बाद इसमे उबले आलू को मैश कर के मिला दें।
- साथ में ही तैयार स्पेशल बंगाली मसाला भी डाल दें। इस मसाले को तैयार करने के लिए जीरा, सौंफ, धनिया पाउडर को हल्का सा रोस्ट कर लें। साथ ही इसमे इलायची, तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर रोस्ट करें और पीसकर चटपटा सा मसाला बदें।
- आलू और चुकंदर के तैयार मिक्सचर में इस मसाले के एक बड़े चम्मच को डाल कर चलाएं।
- साथ ही मूंगफली को अच्छी तरह से रोस्टकर डालें।
- पतली स्लाइस में कटे नारियल को भी कड़ाही में हल्का सा रोस्ट कर लें। इसे मिक्सचर में डालकर स्वादानुसार नमक भी डाल दें।
- सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर कटलेट की शेप दें। गोल या अंडाकार में सारे कटलेट तैयार कर लें।
- अब मैदा या कॉर्नफ्लोर की स्लरी तैयार करें।
- कॉर्नफ्लोर में पानी और हल्का सा नमक डालकर पतला घोल रेडी करें।
- प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स को फैला लें।
- कड़ाही में तेल गर्म करें और बस तैयार कटलेट पर ब्रेड क्रम्ब्स लपेटकर इसे कॉर्नफ्लोर की स्लरी में डुबोएं और तलें।
- तैयार हो जाएगा गर्मागर्म कटलेट।
- इसे स्ट्रीट स्टाइल में सर्व करना है तो थोड़े से बारीक कटे गाजर और पत्तागोभी को विनेगर में डुबोकर रखे रहें।
- इसके ऊपर नमक छिड़ककर किसी भी टेस्टी मनपसंद सॉस के साथ सर्व करें
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



