Home LIFESTYLE NEWS HINDI शारीरिक-मानसिक और आध्यात्मिक रूप से पावरफुल बनाती हैं ये आदतें, अपनाकर बदल...

शारीरिक-मानसिक और आध्यात्मिक रूप से पावरफुल बनाती हैं ये आदतें, अपनाकर बदल जाएगी जिंदगी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से पावरफुल बनने के लिए आपको अपनी कुछ आदतों में बदलाव करना होगा। यहां जानिए कौन सी हैं वो आदतें जो आपको अपनी रोजाना की लाइफ में अपनानी चाहिए। 

फिट रहने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप घंंटों जिम में पसीना बहाएं या फिर डायटिंग के नाम पर सिर्फ सब्जियों को खाएं। दरअसल, शरीर की फिटनेस को 3 हिस्सों में बांटा गया है। शारीरिक-मानसिक और आध्यात्मिक, जब आप इन तीनों रूप में खुद को पावरपुल बनाते हैं तभी फिट साबित हो सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि आपका शरीर आपको काम करने की ताकत देता है, आपका दिमाग आपको सही दिशा दिखाता है और आपकी आध्यात्मिक समझ आपको अंदर से स्थिर रहने में मदद करती है। ऐसे में खुद को शारीरिक-मानसिक और आध्यात्मिक रूप से पावरफुल बनाने के लिए आपको कुछ आदतों को अपनाना होगा। यहां जानिए कौन सी हैं ये आदतें-

खिद को फिजिकली फिट रखने के लिए क्या करें?

फिजिकली फिट होने पर शरीर में ताकत, एनर्जी और स्टैमिना बढ़ता है। इसके अलावा आत्मविश्वास और बॉडी लैंग्वेज बेहतर हो सकती है। इसके अलावा थकान और रोजाना के कामों को संभालने की क्षमता में सुधार होता है। खुद को शारीरिक तौर पर फिट रखने के लिए दौड़, वजन उठाना, कैलिस्थेनिक्स, हाइब्रिड ट्रेनिंग, स्वीमिंग और बॉक्सिंग शामिल है। इन सभी आदतों से आप अपनी सेहत और अनुशासन पर बेहतर नियंत्रण रख पाते हैं।

मानसिक रूप से पावरफुल बनने के लिए क्या करें

कई बार जब व्यक्ति मानसिक तौर पर फिट नहीं होता है तो वह मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने में असफल हो जाता है। जबकि, मानसिक तौर पर फिट लोग मुश्किल समय में भी शांत रहकर सोच पाते हैं। इसके अलावा वह दूसरों की बातों से जल्दी प्रभावित नहीं होते। जब कोई व्यक्ति मानसिक तौर पर फिट होता है तो वह अपने डर, गुस्से और फिलिंग्स को बेहतर तरीके से संभालते हैं। मेंटली खुद को फिट रखने के लिए पढ़ें अकेले समय बिताएं, मेडिटेशन, पब्लिक स्पीकिंग, कुछ काम के लिए सीखना, लिखें। इन आदतों से फोकस, निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास बेहतर होता है।

आध्यात्मिक रूप से पावरफुल कैसे बनते हैं?

आध्यात्मिक रूप से खुद को पावरफुल बनाने पर मन में शांति और संतोष बढ़ सकता है। अपने विचारों और इच्छाओं को समझने की क्षमता विकसित होती है। इससे जीवन के उद्देश्य और अपने मूल्यों के प्रति स्पष्टता बढ़ती है। खुद को आध्यात्मिक रूप से पावरफुल बनाने के लिए मेडिटेशन, पढ़ें, प्रर्थना करें, सेल्फ डिसिप्लेन बनाएं, प्रकृति के साथ समय बिताएं। इन आदतों से मुश्किल समय में उम्मीद और धैर्य बनाए रखना आसान हो सकता है।

डिस्क्लेमर- यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। अपनी स्थिति की सही जांच या चिंताजनक लक्षणों के लिए कृपया किसी क्वालिफ़ाइड डॉक्टर से सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN