Home LIFESTYLE NEWS HINDI बिना जिम जाए कैसे घटाएं 10 किलो तक वजन? फिटनेस ट्रेनर ने...

बिना जिम जाए कैसे घटाएं 10 किलो तक वजन? फिटनेस ट्रेनर ने बताए रोजाना करने वाले 11 आसान काम

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वजन कम करना आजकल हर दूसरे व्यक्ति के लिए चुनौती बन चुका है। वेट लॉस के लिए हैवी वर्कआउट और डाइटिंग लोग अपना रहे हैं लेकिन फिटनेस ट्रेनर सुनील का कहना है बिना इसके भी 10 किलो तक वजन घटा सकते हैं। चलिए जानते हैं आखिर उनका तरीका क्या है।

बढ़ा हुआ वजन आजकल हर दूसरे व्यक्ति की समस्या बन चुका है और मोटापा कई बीमारियों की जड़ होता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि वजन को कंट्रोल करें और फिट रहें। लेकिन वजन कम करना किसी बड़े टास्क से कम भी नहीं होता। हैवी वर्कआउट, डाइटिंग के बिना 1 किलो भी वजन कम नहीं होगा, ऐसा ज्यादातर सभी लोग सोचते हैं लेकिन फिटनेस ट्रेनर सुनील शेट्टी ने इस बात को सिरे से नकार दिया है। जी हां, सुनील का कहना है कि आप बिना किसी डाइटिंग और जिम के भी 10 किलो तक वजन घटा सकते हैं। बस शर्त है कि आपको रोजाना 11 आदतें अपनानी होंगी, जो आपके रूटीन में शामिल हो जाए। इन आदतों को लंबे समय तक फॉलो करना होगा एक भी दिन स्किप और चीटिंग किए। अगर बिना किसी मेहनत के वजन कम हो सकता है, तो चलिए जान लीजिए आखिर ये 11 आदतें क्या हैं और आपको वजन घटाने के लिए क्या करना पड़ेगा?

1- 4 लीटर पानी

सुनील का कहना है कि आपको 4 लीटर तक पानी रोजाना पीना है। ज्यादा पानी पीने से भूख कम लगेगी और आपका पाचन भी सुधरेगा। साथ ही स्किन पर ग्लो आएगा और कुछ भी खाने की इच्छा भी काफी हद तक कम होगी। अगर आप जिम जाते हैं और पसीना निकलता है, तो पानी पीने से हाइड्रेट भी रहेंगे।

2- रोजाना 200 स्क्वैट्स करें

रोजाना स्क्वैट्स करने से जांघ, हिप्स, ग्लूट्स और पिंडलियों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और यहां पर जमा फैट भी कम होता है। साथ ही यह एक कंपाउंड एक्सरसाइज है, जिससे शरीर की कई मसल्स साथ काम करती हैं और एनर्जी खर्च होती है। शुरुआत 50 स्क्वैट्स से करें और फिर 200 तक जाएं।

3- 100 पुशअप्स डेली

अगर आप जिम नहीं जाते हैं, तो जाहिर है कि फिट और वेट लॉस के लिए आपको घर पर कुछ एक्सरसाइज करनी पड़ेंगी। इसमें से एक है कि आपको रोजाना 100 पुशअप्स मारने हैं। पुशअप्स रोजाना करने से छाती, कंधे, हाथ और कोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और बॉडी की ताकत व स्टैमिना बढ़ाने में मदद मिलती है।

4- हाई प्रोटीन डाइट का रेशियो

सुनील का कहना है कि वजन कम करने के लिए बिना रेशियो वाली हाई प्रोटीन डाइट न लें। बल्कि रोजाना 8 अंडे, 300 ग्राम चिकन ब्रेस्ट खाएं। इसे खाने से मसल्स रिकवरी जल्दी होती है, मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है और वजन जल्दी कम होता है।

5- चिप्स को कहें बाय

अगर आप चटपटा खाने की क्रेविंग में चिप्स खा लेते हैं, तो अब इसे अलविदा कह दें। पैकेट वाले चिप्स में कई तरह के ऑयल और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो शरीर में फैट और सूजन बढ़ाते हैं। अगर आप प्रोसेस्ड फूड्स खाना कम करेंगे, तो ओवरईटिंग से बच सकेंगे।

6- 1 अदरक रोजाना खाएं

अदरक खाने से सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट नहीं होती, इससे पाचन बेहतर होता है और सूजन कम होती है। अदरक का एक टुकड़ा अगर आप रोजाना खाने के साथ खाते हैं, तो आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी। आप सलाद के साथ खाएं या फिर ऐसे ही चबाकर खा लें।

7- 1 मीडियम साइज अनार

अनार में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने और वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है और दिल भी हेल्दी बना रहता है।

8- चुकंदर भी है अच्छा

चुकंदर खाने से भी वजन कम करने में मदद मिलेगी। चुकंदर कम कैलोरी और फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट देर तक भरा रखने और वजन घटाने में मदद कर सकता है। रोजाना 1 चुकंदर खाएं। इससे शरीर में खून की कमी भी नहीं होगी।

9- 7 किमी वॉक

अगर आप जिम नहीं जा पाते हैं तो टहलना शुरू करें। यह लो-इंटेंसिटी कार्डियो है जो कैलोरी बर्न और एक्टिव रहने में मदद कर सकता है। टहलने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और वजन भी कम हो जाता है। आपको रोजाना 7 किमी टहलना पड़ेगा। सुबह टहलते हैं, तो सबसे अच्छा है वरना रात में खाना खाने के 15 मिनट बाद टहलने जाएं।

10- 10 मिनट तक मेडिटेशन

आपको रोजाना 10 मिनट तक मेडिटेशन करनी है। इससे हार्मोन्स बैलेंस रहते हैं, अच्छी नींद आएगी, ओवरईटिंग कम होगी। मेडिटनेशन से फोकस भी बढ़ता है। आप सुबह उठकर 10 मिनट तक मेडिटेट करने की आदत बनाएं।

11- भूखा रहने की सजा

सुनील का कहना है कि वजन कम करना अच्छी बात है लेकिन शरीर को भूखा रखने की सजा न दो। उनका कहना है कि लंबे समय तक वजन कम करने के लिए आपको अच्छी और सही आदतों को अपनाना चाहिए न कि कोर डाइटिंग और भूखा रहना चाहिए।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN