Home LIFESTYLE NEWS HINDI बिना तार भी लगाया जा सकता है पेसमेकर कार्डियोलॉजिस्ट से जानें कैसे...

बिना तार भी लगाया जा सकता है पेसमेकर कार्डियोलॉजिस्ट से जानें कैसे काम करती है नई तकनीक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पेसमेकर एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक टूल है, जो दिल की धड़कन को सामान्य गति से चलाने में मदद करता है। लेकिन क्या ये टूल बिना बिना वायर के काम करता है? कार्डियोलॉजिस्ट डाक्टर से जानिए नई तकनीक।

हार्ट से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं और ऐसे में लोग लगातार दिल के स्वास्थ्य को सही रखने के लिए एक्सपर्ट एडवाइस लेते रहते हैं। जिन लोगों को हार्ट से जुड़ी कुछ भी समस्या या फिर दिल की धड़कन अचानक तेज या धीमी होने की समस्या होती है उन लोगों को डॉक्टर्स पेसमेकर लगाने की सलाह देते हैं। दिल की धड़कन को सामान्य बनाए रखने के लिए पेसमेकर का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। कन्वेंशनल पेसमेकर एक छोटा, बैटरी से चलने वाला इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसमें एक पल्स जनरेटर और पतले तार होते हैं। इसे छाती में स्किन के नीचे लगाया जाता है और इसके तारों को नसों के जरिए सीधे दिल के अंदर पहुंचाया जाता है।लेकिन मेडिकल साइंस में अब ऐसी नई तकनीक मिल रही है, जिसमें बिना तार यानी लीड के भी पेसमेकर लगाया जा सकता है। इसे लीडलेस पेसमेकर कहा जाता है। यह तकनीक उन मरीजों के लिए एक नया ऑप्शन है, जिन्हें दिल की धड़कन बहुत धीमी होने या हार्ट ब्लॉक जैसी समस्याएं होती हैं। आइए, कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर नवीन भमरी से जानते हैं कैसे काम करती है ये नई तकनीक।

जब फेल हो जाता है हार्ट का अपना इलेक्ट्रिकल सिस्टम

डॉक्टर कहते हैं कि बहुत सारे लोग कहते हैं कि उनके दिल की धड़कन बहुत धीमी हो गई है, बहुत पसीने आते हैं और कभी-कभी बेहोश भी हो जाते हैं। इस खतरनाक परिस्थिति को कहते हैं ब्रैडीकार्डिया क्या हार्ट ब्लॉक। जब आपके हार्ट का अपना इलेक्ट्रिकल सिस्टम फेल हो जाता है तो उसे सपोर्ट करने के लिए एक डिवाइस डाली जाती है जिसे बोलते हैं पेसमेकर।

कैसे होती है सर्जरी

एक्सपर्ट कहते हैं कि लीडलेस पेसमेकर एक मॉर्डन टेकनोलॉजी है। जो आपके ग्रॉइन की तरफ से हार्ट के अंदर इंप्लांट कर देते हैं, जो बिना सर्जरी के एक कैप्सूल के साइज का होता है। इसकी सर्जरी करने में 20 मिनट लगते हैं। इसकी सर्जरी के लिए लोकल एनेस्थीसिया दिया जाता है। ये पेसमेकर आपकी हार्ट रिदम को बनाए रखता है और इसे लगातार मोनिटर करता है। इसकी लॉन्जिविटी भी कन्वेंशनल पेसमेकर से ज्यादा होती है।

डॉक्टर से कब कंसल्ट करें

डॉक्टर कहते हैं कि आपको या आपके परिवार में किसी व्यक्ति को धीमी हार्ट बीट, चक्कर आन,पसीना, बेहोशी हो रही है या सिंकोप हो रहा है तो अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें और अपने दिल की धड़कन की जांच करवाएं।

क्या है तकनीक का फायदा

इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें छाती पर चीरा लगाने, त्वचा के नीचे पेसमेकर की पॉकेट बनाने और तार लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे तार से जुड़ी जटिलताओं का खतरा भी कम हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। ये किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN