Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बिहारी कल्चर की मुरीद हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं- छठ पर डूबते सूरज...

बिहारी कल्चर की मुरीद हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं- छठ पर डूबते सूरज को भी मिलता सम्मान

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/16/1200x900/tam_1789575401896_ozRC_1789575419720_NYQg_2a35bef3-2c0e-4fe4-a0c6-4e925f8006d1_5e5E.jpg

तमन्ना भाटिया अपनी फिल्म द वन को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म का एक खास सीक्वेंस है जिसमें छठ पर्व को दिखाया गया है। अब तमन्ना ने छठ पर्व को लेकर बात की है।

तमन्ना भाटिया फिल्म द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में तमन्ना के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। इस फिल्म का एक स्पेशल सीक्वेंस और गाना है जहां छठ पर्व को दिखाया गया है। इस सीक्वेंस को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब तमन्ना ने इस सीक्वेंस को लेकर बात की और बताया कि कैसे वह बिहरी कल्चर से इम्प्रेस हैं।

छठ व्रत को लेकर तमन्ना बोलीं- ये सबसे मुश्किल व्रत

हाल ही में मीडिया से बात करते हुए तमन्ना ने कहा, ‘मैं मुंबई में पली-बढ़ी हूं तो मैंने हमेशा जुहू बीच पर ऐसे लोगों को देखती थी। मुझे पता नहीं था छठ व्रत के बारे में, लेकिन जब मैंने ये सीक्वेंस शूट किया मुझे पता चला कि ये काफी मुश्किल व्रत है। 36 घंटे लोग निर्जल रहते हैं और छठी मैया को पूजते हैं। बिहारी कल्चर का ये काफी खूबसूरत पार्ट है कि उगते हुए सूरज को तो सभी प्रणाम करते हैं, लेकिन यहां डूबते हुए सूरज को भी उतनी ही मान्यता देते हैं।’

पंडित जी ने तमन्ना को कहा हम आपकी फिल्म देखेंगे

तमन्ना ने फिर कहा, ‘मेरे घर पर गणपति बप्पा का फेस्टिवल मनाया गया तो मेरे पंडित जी ने मुझे पकड़ा और कहा कि आपने जो ये फिल्म बनाई है हम सब जाकर देखेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने सारी डिटेल नोटिस की और तारीफ भी की।’

तमन्ना बोलीं छठ फेस्टिवल नहीं बल्कि इमोशन हैं

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘इतना ही नहीं मैं आज जब यहां आ रही थी तो मेरे वॉचमैन ने भी मुझे कहा कि आप छठ पर फिल्म बना रहे हैं तो मैंने कहा कि नहीं हम वन देवी पर फिल्म बना रहे हैं, लेकिन छठ का भी इसमें स्पेशल सीक्वेंस है। छठ एक फेस्टिवल नहीं बल्कि इमोशन है।’

छठी मैया गाने को लेकर बोली थीं तमन्ना

बता दें कि इससे पहले छठी मैया गाने के रिलीज पर तमन्ना ने कहा था, ‘द वन का हिस्सा होना काफी अद्भुत एक्सपीरियंस रहा है। इसके जरिए पहली बार बिहार के गर्व को दिखाया गया है बड़े पर्दे पर। हम आशा करते हैं कि दर्शकों को भी आध्यात्मिक और भक्तिपूर्ण अनुभव होगा जैसा हमने इस पूरी जर्नी में महसूस किया है।’

वहीं सिंगर और कंपोजर विशाल मिश्रा ने कहा, ये काफी सम्मान और आशीर्वाद की बात है कि हम छठ के ट्रेडिशन को हिंदी सिनेमा में पहली बार दिखा रहे हैं। मेरी सिर्फ एक इच्छआ है कि हमारे जो कल्चर की खुश्बू और खूबसूरती है वो दुनिया के हर कोने तक जाए और उसे रिस्पेक्ट और प्यार मिले।

कब रिलीज हो रही है द वन

द वन की बात करें तो ये एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में तमन्ना और सिद्धार्थ के अलावा सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी हैं। फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणभ कुमार और निरज कोठारी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN