Home National news hindi बिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 लोगों की मौत

बिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 लोगों की मौत

3
0

Source :- BBC INDIA

ब्रेकिंग न्यूज

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 1 मिनट

बिहार के लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति में सात लोगों की मौत होने की ख़बर है.

लखीसराय के सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीपीओ) शिवम कुमार ने फ़ोन पर बीबीसी को बताया कि सोमवार सुबह अशोकधाम मंदिर में ये हादसा हुआ.

शिवम कुमार ने बताया कि हादसे में अभी तक सात लोगों की मौत हुई है. घटना में 5-6 लोग घायल हैं और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लखीसराय के ज़िलाधिकारी शैलेंद्र कुमार घायलों को देखने सदर अस्पताल पहुँचे. उन्होंने वहां पत्रकारों को घटना के बारे में जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि मरने वालों में सभी सात महिलाएं हैं.

उन्होंने कहा, “अशोक धाम हॉल्ट रेलवे स्टेशन के ठीक सामने से मंदिर तक लंबी लाइन लगी थी. स्टेशन पर तभी दो ट्रेनें भी आ गईं. इस बीच, एक बिजली का खंबा गिरने की अफ़वाह फैली, जबकि सिर्फ़ बिजली का तार टूटा था. बाईं तरफ़ लगी महिलाओं की लाइन पर दबाव बना और महिलाएं एक के ऊपर एक गिरती चली गईं.”

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य और भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं.अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक चश्मदीद के हवाले से कहा, “हम महिलाएं लाइन में खड़ी थीं. हम गिर गए और करीब 20-25 महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं. भीड़ के नीचे दबने से कई महिलाएं बेहोश हो गईं. मैं भी बेहोश हो गई थी. यह सब बहुत ज्यादा भीड़ होने की वजह से हुआ.”

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

SOURCE : BBC NEWS