Home National news hindi यूपी: आईपीएस अधिकारी की मां की हत्या की आशंका, अखिलेश ने सरकार...

यूपी: आईपीएस अधिकारी की मां की हत्या की आशंका, अखिलेश ने सरकार को घेरा

4
0

Source :- BBC INDIA

आईपीएस आशुतोष मिश्रा

इमेज स्रोत, ANI

उत्तर प्रदेश के आंबेडकरनगर में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

परिजनों की ओर से पहले मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी, लेकिन बाद में उनकी ओर से हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने जांच शुरू की.

पुलिस के मुताबिक़, 16 अगस्त 2026 को दोपहर क़रीब 1:13 बजे रमेश चंद्र मिश्रा ने मालीपुर थाने में सूचना दी कि आशुतोष मिश्रा की मां की सुबह क़रीब 8 बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई है.

एसपी प्राची सिंह ने बताया, “दोपहर क़रीब 2:30 बजे आशुतोष मिश्रा को अपनी मां की हत्या किए जाने की आशंका हुई. उन्होंने यह भी बताया कि मृतका के शरीर से आभूषण ग़ायब थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों और फ़ॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की.”

उन्होंने बताया, “प्रारंभिक जांच के दौरान शव पर चोट या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफ़ी के साथ पोस्टमार्टम किया.”

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित रखने की बात सामने आई है. पुलिस के अनुसार, मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए हृदय को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए भेजा जाएगा.

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. फ़िलहाल मामले की जांच के साथ अन्य क़ानूनी कार्रवाई जारी है.

इस मामले पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “आंबेडकरनगर में एक आईपीएस अधिकारी की माता जी की हत्या का दुखद समाचार आया है. यूपी में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, दुर्भाग्यपूर्ण!”

SOURCE : BBC NEWS