Source :- LIVE HINDUSTAN
हेल्दी रहने के लिए हम अपनी डाइट और वर्कआउट रुटीन का तो ध्यान रखते हैं, लेकिन एक ऐसी चीज हैं जिसे ज्यादा सीरियस नहीं लेते। डॉक्टर बताती हैं कि अगर आप अपनी इसी 1 आदत में सुधार कर लें, तो 80% बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
आजकल लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां काफी कॉमन होती जा रही हैं। शुगर, बीपी, कोलेस्ट्रॉल और मोटापा तो इतने आम हैं कि हर दूसरा इंसान इन्हीं से परेशान है। खैर, अच्छी बात है कि लोग अपनी फिटनेस को ले कर जागरूक हो रहे हैं और अपनी डाइट, वर्कआउट पर भी ध्यान दे रहे हैं। लेकिन एक चीज और है, जिसपर ज्यादातर लोग ध्यान नहीं देते, जबकि वो हेल्थ में बड़ी भूमिका निभाती है। हम बात कर रहे हैं नींद की। जी हां, गहरी और अच्छी नींद लेना आपके शरीर और दिमाग को स्वस्थ्य रखने में अहम भूमिका निभाती है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉ शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि अगर आप अपनी नींद सुधार लें, तो 80 प्रतिशत बीमारियों से बच सकते हैं। आइए विस्तार में जानते हैं डॉक्टर का क्या कहना है।
80 प्रतिशत बीमारियों से बचा सकती है ये 1 आदत
डॉ शालिनी सिंह बताती हैं कि अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो शुरुआत अपनी नींद से करें। अच्छी और गहरी नींद 80 प्रतिशत बीमारियों को अपने आप ही दूर रखती है। दरअसल हमारा शरीर खुद को अपने आप ही ठीक कर लेता है। लेकिन अगर डैमेज का रेट रिपेयर रेट से ज्यादा हो जाए, तो शरीर समय से पहले बूढ़ा हो जाता है और बीपी, कोलेस्ट्रॉल, शुगर और फैटी लिवर जैसी बीमारियां घेर लेती हैं। अगर इन सभी बीमारियों से बचना है, तो शरीर का रिपेयर रेट फास्ट और इफेक्टिव करना होगा। इसका एकमात्र तरीका है अच्छी और गहरी नींद।
अच्छी और गहरी नींद के लिए 5 टिप्स
टिप 1- लाइट डिम और फोन से दूरी
डॉक्टर के मुताबिक अच्छी और गहरी नींद के लिए सोने से लगभग एक घंटा पहले बेडरूम की लाइट्स डिम कर दें और फोन से भी दूरी बना लें। दरअसल रात में तेज रोशनी नींद को प्रभावित कर सकती है। वहीं फोन चलाने से दिमाग एक्टिव रहता है, जिस वजह से नींद आने में समस्या हो सकती है।
टिप 2- खुद को रिलेक्स करें
सोने से पहले खुद को रिलेक्स मोड पर ले कर जाना जरूरी है। इसके लिए आप मुंह पर पानी के कुछ छींटे मार सकते हैं। साथ ही एक कप कोई भी रिलैक्सिंग हर्बल टी पी सकते हैं, जैसे- कैमोमाइल टी, लेमनग्रास टी या हिबिस्कस टी।
टिप 3- सोने से पहले ग्रेटिट्यूड जर्नलिंग करें
डॉक्टर सलाह देती हैं कि सोने से पहले आप ग्रेटिट्यूड जर्नलिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले डायरी में दिनभर की उन चीजों को लिखें, जिन्होंने आपको खुश किया हो या जिनके लिए आप आभारी हों। ये कोई छोटी उपलब्धि, कोई खास पल या किसी की मदद से जुड़ा हो सकता है।
टिप 4- बेड पर हल्की सी स्ट्रेचिंग करें
सोने से पहले थोड़ी सी स्ट्रेचिंग करना भी अच्छी नींद के लिए फायदेमंद हो सकता है। दिनभर की थकान के बाद शरीर में अकड़न महसूस हो सकती है, इसलिए स्ट्रेचिंग रिलेक्स होने में काफी मदद करती है। आप इसे बेड पर लेटे-लेटे कर सकते हैं।
टिप 5- रिलैक्सिंग म्यूजिक सुनें
सोने में परेशानी होती है तो रिलैक्सिंग म्यूजिक सुनना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए बेड पर आराम से लेट जाएं और रिलैक्सिंग म्यूजिक सुनते-सुनते डीप ब्रीदिंग करें। इससे स्ट्रेस और ओवरथिंकिंग करने में मदद मिलती है, साथ ही माइंड और बॉडी रिलेक्स होते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



