Home rss world hindi बेटे बैरन को अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की खास नसीहत,...

बेटे बैरन को अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की खास नसीहत, कही दिल छू लेने वाली बात

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने अपने बेटे बैरन ट्रंप को डेटिंग के मामले में मां जैसी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया खतरनाक है और सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा बेटे के साथ खड़ी रहेंगी।

अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने अपने सबसे छोटे बेटे बैरन ट्रंप को डेटिंग और निजी जिंदगी को लेकर मां जैसी सलाह दी है। उन्होंने साफ कहा कि यह दुनिया खतरनाक है और हर कदम सावधानी से उठाना चाहिए। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि चाहे कोई भी मुश्किल आए, वे हमेशा अपने बेटे के साथ खड़ी रहेंगी। ये बातें मेलानिया की नई प्राइम वीडियो डॉक्यूमेंट्री सीरीज Melania: The Series में सामने आई हैं। इस सीरीज में 56 साल की फर्स्ट लेडी ने 20 साल के बैरन के साथ अपने रिश्ते, जिंदगी की बातचीत और पर्सनल सेफ्टी को लेकर हुई चर्चाओं पर खुलकर बात की।

दुनिया खतरनाक है, सावधान रहना

मेलानिया ने सीरीज में बताया कि वे बैरन को नियमित रूप से सावधानी बरतने की याद दिलाती रहती हैं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कहती हूं कि यह एक खतरनाक दुनिया है। इसलिए सावधान रहना जरूरी है। इस दौरान अमेरिकी फर्स्ट लेडी ने यह भी कहा कि बैरन के साथ उनकी बातचीत पूरी तरह खुली है। वे जिंदगी के हर विषय पर, चाहे रिश्ते हों, पढ़ाई हो या व्यक्तिगत सुरक्षा, बेटे से खुलकर बात करती हैं।

मैं हमेशा उसके लिए मौजूद

मेलानिया ने जोर देकर कहा कि बैरन उनकी प्राथमिकता हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा उसके लिए मौजूद रहूंगी। जिंदगी को लेकर हमारी बातचीत बहुत खुली है। मैं हूं और हमेशा रहूंगी। वह जानता है कि वह मेरी प्रायोरिटी है और हमेशा रहेगा। बता दें कि बैरन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया के सबसे छोटे बेटे हैं। वे लंबे समय से पब्लिक लाइमलाइट से दूर रहे हैं। हालांकि फर्स्ट लेडी ने कहा कि उनका रिश्ता खुली बातचीत और भरोसे पर बना है।

खुद को बताया बहुत कूल मॉम

सीरीज में मेलानिया ने अपने पेरेंटिंग स्टाइल की भी झलक दिखाई। उन्होंने खुद को बहुत कूल मॉम बताया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे बैरन को यह बात कितनी बार याद दिलाती हैं और लगभग ‘हर समय’ उसे यह याद दिलाती रहती हैं कि वे एक कूल मां हैं।

बता दें कि मेलानिया की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब बैरन की निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं बढ़ रही हैं। 2025 में पेज सिक्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बैरन ने न्यूयॉर्क शहर के ट्रंप टावर में एक डेट रखी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस मौके पर उन्होंने बिल्डिंग का एक पूरा फ्लोर बंद करवा दिया था। एक सूत्र ने बताया कि घर पर डेट होस्ट करने का फैसला पूरी तरह सुरक्षा कारणों से लिया गया था।

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई

गौरतलब है कि बैरन अभी न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस में जूनियर साल में पढ़ रहे हैं। लंबे समय तक वे लोगों की नजरों से दूर रहे, लेकिन हाल के सालों में जब उनके पिता डोनाल्ड ट्रंप वाइट हाउस लौटे, तो वे पहले से ज्यादा दिखने लगे हैं। गर्मियों में उन्हें वाइट हाउस में एक UFC इवेंट के दौरान देखा गया था, जहां उनका हेयरस्टाइल नया था।

फरवरी में वे डोनाल्ड ट्रंप के 2026 स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में भी शामिल हुए थे। इस मौके पर प्रेसिडेंशियल परिवार के अन्य सदस्य, जिनमें उनकी सौतेली बहनें इवांका और टिफनी ट्रंप भी शामिल थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN