Home rss world hindi बेनाम से टूर्नामेंट में भारत से जीता पाकिस्तान तो उछल पड़े शहबाज...

बेनाम से टूर्नामेंट में भारत से जीता पाकिस्तान तो उछल पड़े शहबाज शरीफ, खूब हो रही किरकिरी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर फिर अपनी भद पिटवा ली है। हांगकांग सिक्सेस नाम के एक बेनाम से टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने भारत को हराया तो उछल पड़े। अब हो रही है किरकिरी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर फिर अपनी भद पिटवा ली है। हांगकांग सिक्सेस नाम के एक बेनाम से टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने भारत को हराया तो उछल पड़े। पहुंच गए सोशल मीडिया साइट एक्स पर और लंबी-चौड़ी हांकते हुए पाकिस्तानी टीम को बधाइयां दे डालीं। सिर्फ पाकिस्तानी खिलाड़ियों ही नहीं, बल्कि पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के लिए भी उन्होंने खूब तारीफें लिख डालीं। अब इधर शहबाज शरीफ ने यह ट्वीट किया, उधर लोगों ने मजे लेने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने तो हैरानी जताई कि क्या वास्तव में यह ट्वीट पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के एक्स हैंडल से किया गया है?

शहबाज शरीफ ने लिखा क्या

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि हांगकांग सिक्सेस 2026 के ओपनिंग मैच में पाकिस्तान ने भारत को चार विकेट से हरा दिया। इस शानदार जीत के लिए हमारी टीम के लड़कों को खास बधाई। उन्होंने आगे लिखा कि यह क्रिकेट मैच काफी अच्छा रहा। शहबाज शरीफ यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे लिखा कि मैं पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी और उनकी टीम की भी तारीफ करना चाहूंगा। उन्होंने खिलाड़ियों की तैयारी और उनके सपोर्ट में अच्छी भूमिका निभाई।

दुनिया भर में किरकिरी

शहबाज शरीफ का एक्स पर यह पोस्ट आते ही लोगों ने मजे लेने शुरू कर दिए। तमाम लोगों ने मीम्स शेयर करने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने लिखा कि लगता है शहबाज शरीफ भूल गए कि विराट कोहली यहां नहीं खेल रहे थे। इसके अलावा तमाम लोगों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के क्रिकेट की समझ को लेकर भी सवाल उठाए। बता दें कि हांगकांग सिक्सेस हर साल खेला जाने वाला, एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसमें हर टीम में छह खिलाड़ी होते हैं। इसे क्रिकेट हांगकांग, चीन द्वारा आयोजित किया जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसमें 8 से 12 टीमें हिस्सा लेती हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच में क्या हुआ

हांगकांग इंटरनेशनल सिक्सेस के मैच में शुक्रवार को पाकिस्तान ने भारत को चार विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर भारत छह ओवर में पांच विकेट पर 88 रन ही बना सका । शशांक सिंह ने 11 गेंद में 40 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में दो विकेट पर 92 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ख्वाजा नफे (12 गेंद में 41) और अब्बास अफरीदी (आठ गेंद में 35) ने 13 गेंद में 59 रन की साझेदारी की। अफरीदी ने पहले ही ओवर में भारतीय कप्तान कृणाल पंड्या को पांच छक्के लगाए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN