Home LIFESTYLE NEWS HINDI बेसन के बिना ही बन जाएंगे मोतीचूर के लड्डू, रेसिपी नोट कर...

बेसन के बिना ही बन जाएंगे मोतीचूर के लड्डू, रेसिपी नोट कर लें

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बगैर बूंदी टेस्टी और रसीले लड्डू गणेश चतुर्थी पर बप्पा को चढ़ाने हैं जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो और बहुत सारी मिठास ना रहे तो ये राजगीरा के लड्डू बनाकर तैयार करें। इस रेसिपी से बनाया तो बूंदी के लड्डूओं की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मोतीचूर लड्डू का नाम सुनते ही वो पीले, रसीले बेसन की बूंदियों से बने लड्डू याद आते हैं। लेकिन फिटनेस प्रेमी इन मोतीचूर के लड्डूओं को खाने का प्रेम छोड़ देते हैं। क्योंकि बूंदी को तेल-घी में तलकर बनाया जाता है। ऐसे में ये बगैर मोतीचूर के बनें दानेदार लड्डू सबको पसंद आएंगे। साथ ही इन्हें भगवान को भोग में लगाकर व्रत में भी खाया जा सकता है। दरअसल, ये बिना बूंदी वाले लड्डू राजगिरा यानि अमरंथ से बने हैं, जो दिखने में बिल्कुल बूंदी के लड्डू जैसे दिखते हैं। इसके छोटे दानों को जब मिठास में पकाया जाता है तो रसीले हो जाते हैं और बनने के बाद बिल्कुल बूंदी के लड्डू जैसे दिखते हैं। तो बस इस आसान सी रेसिपी को नोट कर लें।

बिना बूंदी राजगीरा से बनाएं लड्डू

बगैर बूंदी बनाएं राजगीरा की मदद से इस टेस्टी, हेल्दी लड्डू को बनाकर तैयार करें और भगवान गणपति को जरूर भोग लगाएं। बस इसके लिए तीन से चार चीजों की ही जरूरत होगी।

राजगीरा के दाने 250 ग्राम

बूरा 200 ग्राम या फिर नेचुरल स्वीटनर मंक फ्रूट

ड्राई फ्रूट काजू-बादाम बारीक कटे हुए

केसर के दाने

इलायची पाउडर

दूध आधा लीटर

राजगीरा के लड्डू बनाने की रेसिपी

  • राजगीरा की मदद से आप लड्डू तैयार कर सकते हैं, जो खाने में रसीले और टेस्टी होंगे।
  • सबसे पहले राजगीरा को पानी से धोकर भिगोकर तीन से चार घंटे के लिए रख दें।
  • जब ये अच्छी तरह से भीग जाएं तो सारे पानी को छानकर इसमे आधा लीटर दूध डाल दें।
  • अब कड़ाही में भीगे राजगीरा और दूध को डालकर धीमी आंच पर पकने दें।
  • दूध के साथ राजगीरा पकेगा और दूध का गाढ़ापन खोवे का टेस्ट देगा।
  • जब ये अच्छी तरह से पक जाए और राजगीरा दूध को सोक कर ले तो इसमे चीनी का बूरा डालें।
  • अगर आप सेहत का ख्याल रखने वाले हैं तो नेचुरल स्वीटरनर मंक फ्रूट को मिठास के हिसाब से डालें।
  • थोड़ी देर में ये सारी चीजें मिलकर सूजी के हलवे की तरह दिखेंगी।
  • दूध के साथ केसर डालें, जिससे कलर हल्का पीला हो जाए और लड्डू दिखने में खूबसूरत पीले रंग के बनें।
  • काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता और अखरोट को बारीक काट लें और जब राजगीरा बिल्कुल दूध को सुखा लें तब ड्राई फ्रूट्स को भी डाल दें।
  • अगर आपको टेस्ट बढ़ाना है तो सारे ड्राई फ्रूट्स को देसी घी में अच्छी तरह से रोस्ट कर लें और उसके बाद ही डालें। इससे काजू, बादाम से सोंधी महक आएगी और वो लड्डू को ज्यादा टेस्टी बना देगी।
  • बस सारी चीजों को मिक्स करें और हल्का सा ठंडा होने के लिए रख दें।
  • जब ये हाथ से छूने लायक हो जाए तब थोड़ा सा हथेली पर देसी घी लगाएं और गोल लड्डू बनाकर तैयार करें।
  • लड्डूओं की बाइंडिग आसानी से हो इसलिए थोड़ा सा बेसन देसी घी में अच्छी तरह से भूनकर मिलाएं। ध्यान रहे बेसन के लिए घी की मात्रा बढ़ा दें। जिससे ये अच्छी तरह से भुन जाए और साथ ही सूखा-सूखा ना रहे।
  • बस थोड़ी सी मेहनत से तैयार हो जाएंगे बगैर बूंदी के राजगीरा से रसीले लड्डू।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN