Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/07/1200x900/jio_hotstar_top_10_01_1791358778126_S3pE_1791358781532_PAk6_2c9194cc-e343-4878-8e9d-11e26236c3da_6uz7.pngTop 10 Trending: जियो हॉटस्टार पर आज यानी 10 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर कौन सी फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं इसकी ये लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में।
जियो हॉटस्टार पर जो फिल्में टॉप 10 में ट्रेंड कर रही हैं उनकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में रोमांटिक फिल्मों से लेकर रियलिटी शोज शामिल हैं। जियो हॉटस्टार टॉप 10 में उन फिल्मों और शोज ट्रेंड करते हैं जिन्हें जमकर देखा जा रहा है। आइए जानते हैं लिस्ट में शामिल फिल्मों और सीरीज के बारे में।
1. बिग बॉस 20
फिल्म/सीरीज के बारे में: लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 है। इस शो से अब तक रीति तिवारी, ईशा रिखी और रोहेद खान बाहर हो चुके हैं। आज के बिग बॉस 20 के एपिसोड में स्काउट ओपी और काजी तौकीर में जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलेगी।
2. खतरों के खिलाड़ी 15
फिल्म/सीरीज के बारे में: लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 15 है। इस रविवार शो का फिनाले हुआ। अविनाश मिश्रा शो के विनर बने। उन्होंने ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराया। अविनाश मिश्रा शो के पहले एपिसोड से लेकर आखिरी तक दमदार परफॉर्मेंस से उन्होंने रोहित शेट्टी का दिल जीता।
ये भी पढ़ें: 10 एपिसोड की इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में दिखेगा कत्लेआम का खौफनाक मंजर, अकेले में ना देखें ये सीरीज
3. हुंकार
फिल्म/सीरीज के बारे में: लिस्ट में तीसरे नंबर पर हाल ही में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर सीरीज हुंकार है। इस सीरीज में 6 एपिसोड्स हैं। हुंकार की कहानी मीनू रावत की है जो शहर के एक नामी बाबा बापजी के खिलाफ रेप का आरोप लगाती है। इस सीरीज में अनीत पड्डा, फातिमा सना शेख और रघुबीर यादव जैसे कलाकार नजर आए हैं।
4. अली बाबा और 40 भूत
फिल्म/सीरीज के बारे में: लिस्ट में चौथे नंबर पर हॉरर कॉमेडी सीरीज अली बाबा और 40 भूत है। सीरीज की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने पिता को ढूंढ रही है। इस दौरान उसका सामना अजीब भूतों से होता है।
ये भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर शानदार रहेगा ये हफ्ता! 5 से 11 अक्टूबर के बीच रिलीज हो रहीं 10 फिल्में और सीरीज
5. बेथलहम कुडुम्बा यूनिट
फिल्म/सीरीज के बारे में: लिस्ट में 5वें नंबर पर रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म बेथलहम कुडुम्बा यूनिट है। फिल्म की कहानी एश्ले नाम की लड़की और उसके पड़ोसी जस्टिन के इर्द-गिर्द घूमती है। एश्ली को जस्टिन से प्यार हो जाता है जो एश्ली से उम्र में काफी बड़ा होता है।
6. दृश्यम
फिल्म/सीरीज के बारे में: लिस्ट में छठे नंबर पर साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम है। हाल ही में दृश्यम का तीसरा पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में अजय देवगन ने विजय सलगांवकर का किरदार निभाया है।
7. लाफ्टर शेफ्स
फिल्म/सीरीज के बारे में: लिस्ट में 7वें नंबर पर भारती सिंह का शो लाफ्टर शेफ्स है। इस शो के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं। लाफ्टर शेफ्स एक सेलिब्रिटी कॉमेडी-कुकिंग शो है। तीसरे सीजन की ट्रॉफी अली गोनी और जन्नत जुबैर ने जीती थी।
8. किनारे-किनारे
फिल्म/सीरीज के बारे में: लिस्ट में 8वें नंबर पर रोमांटिक ड्रामा फिल्म किनारे-किनारे है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है। फिल्म की कहानी ऑटो ड्राइवर राजू और खुलकर अपना जीवन जीने वाली माया के इर्द-गिर्द घूमती है।
9. मैं लड़ेगा
फिल्म/सीरीज के बारे में: लिस्ट में 9वें नंबर पर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैं लड़ेगा है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने जीवन के संघर्षों के बीच बॉक्सिंग को अपनी ताकत बनाता है।
10. बॉम्बे स्टोरीज
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक एंथोलॉजी फिल्म है। ये फिल्म सआदत हसन मंटो की किताब पर आधारित फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.1 है। फिल्म को राहत शाह काजमी ने डायरेक्ट किया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



