Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/d8b33882-eb79-438d-906c-f384a95e119f_1792332749811_D9gl_1792332757701_D9Ij_1265c06a-55dc-4624-8d06-59e4d551e324_m6Ta.pngबॉलीवुड में एक ऐसा भी डायरेक्टर हुआ है जिसकी फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई और दोनों बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। इस डायरेक्टर की फिल्में एक बार नहीं बल्कि दो अलग सालों में आपस में क्लैश हुई।
हिंदी सिनेम में बॉक्स ऑफिस क्लैश एक बड़ा मुद्दा माना गाया है। कई बड़े एक्टर्स की फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई हैं। इस क्लैश से अक्सर किसी एक फिल्म को फायदा होता है और दूसरी को नुकसान। बहुत कम ऐसी फिल्में हैं जो क्लैश के बाद भी चल गई। कई बार एक ही एक्टर्स की दो फिल्में एक ही दिन भी रिलीज हुई हैं। लेकिन कभी आपने ऐसा सुना है कि एक डायरेक्टर की दो बड़ी फिल्में आपस में क्लैश कर गई? ऐसा एक बार नहीं बल्कि एक ही डायरेक्टर के साथ दो बार हुआ है जब उनकी डायरेक्ट की हुई फिल्में एक ही दिन रिलीज हुईं हों। बॉलीवुड के उस इकलौते डायरेक्टर का नाम है डेविड धवन।
डेविड धवन के साथ दो बार हुआ ऐसा
डेविड धवन बॉलीवुड एक वो इकलौते ऐसे डायरेक्टर है जिनकी दो फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई। ये घटना डायरेक्टर के साथ दो बार हुई है। 29 दिसंबर साल 1989 के दिन डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘आग का गोला’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में थे। इस दिन उनकी फिल्म जुर्रत भी रिलीज हुई। इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा और कुमार गौरव ने काम किया था। ये दोनों फिल्में डेविड धवन ने डायरेक्ट की थी, लेकिन इनके प्रोड्यूसर अलग थे। हालांकि, ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थीं।
इसी दिन सलमान खान बने थे स्टार
इसी दिन एक और उस साल की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज हुई। एक ऐसी फिल्म जिसने इंडस्ट्री को दबंग खान दिया। 29 दिसंबर 1989 को बतौर हीरो सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ रिलीज हुई थी। ये फिल्म सूरज बडजात्या ने डायरेक्ट की थी जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े उस साल आई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
डेविड धवन की फिल्मों की टक्कर
डेविड धवन की डायरेक्ट हुई फिल्मों कस क्लैश दूसरी बार साल 1997 में हुआ था। इस साल 10 अक्टूबर को डेविड धवन की डायरेक्ट की हुई दो फिल्में रिलीज हुई थीं। पहली फिल्म गोविंदा और अनिल कपूर की ‘दीवाना मस्ताना’ थी और दूसरी अक्षय कुमार, जूही चावला की ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’। कई जगह पर इन फिल्मों की रिलीज में फर्क दिखाया गया है। लेकिन उस समय के न्यूज आर्टिकल और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश हुआ था। दोनों ही फिल्में 10 अक्टूबर को रिलीज हुई थीं।
दोनों ही फिल्में हिट
पहले इन दोनों फिल्मों के प्रोड्यूसर ये क्लैश नहीं चाहते थे। लेकिन किसी ने भी अपनी फिल्म की रिलीज आगे नहीं की। इसका नतीजा ये हुआ कि एक ही डायरेक्टर की दोनों फिल्में थिएटर में एक ही दिन चली। और कमाल की बात ये थी कि बॉक्स ऑफिस पर किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, गोविंदा और अनिल कपूर की फिल्म ‘दीवाना मस्ताना’ को ज्यादा मुनाफा हुआ था। तो डेविड धवन इकलौते ऐसे डायरेक्टर हैं जिनकी डायरेक्ट की हुई फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई थीं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




