Home LIFESTYLE NEWS HINDI 1 मिनट की एक्सरसाइज पैरों को बनाएगी मजबूत, घंटेभर की वॉक भी...

1 मिनट की एक्सरसाइज पैरों को बनाएगी मजबूत, घंटेभर की वॉक भी नहीं दिखाती वो असर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हर रोज वॉक करने जाते हैं, जिससे फिट बने रहे लेकिन बुढ़ापा आते ही घुटनों में दर्द और रोजमर्रा के कामों को पूरा करने में दिक्कत महसूस होने लगती है। कमजोर पैरों की वजह से कई लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं और फिर चलने के लिए दूसरों के सहारे रहते हैं। ऐसे में पैरों को मजबूत बनाने वाली ये एक्सरसाइज जानें…

उम्र जैसे-जैसे बढ़ती जाती है, शरीर की मोबेलिटी कम हो जाती है। मोबेलिटी से मतलब यहां पर हर रोज की छोटी-छोटी एक्टीविटी से है जैसे चलना,बैठकर उठना, खड़े होना। ये सारी गतिविधियां अक्सर जोड़ों पर ज्यादा दबाव डालती हैं। इन्हीं वजहों से बुढ़ापे में दूसरों का सहारा लेने की ज्यादा जरूरत पड़ने लगती है। उम्र बढ़ने पर फिटनेस के लिए वॉकिंग को सबसे अच्छी एक्सरसाइज माना जाता है। लेकिन क्या केवल वॉक करने से आपके पैर मजबूत रहेंगे और बुढ़ापे में उन पैरों से अपने रोजमर्रा के काम कर पाएंगे। ऐसा नहीं है अगर क्योंकि काफी सारे लोग घुटनों के दर्द और कमजोरी से परेशान हैं। ऐसे में फिजियोथेरेपिस्ट ने एक मिनट की बहुत ही सरल एक्सरसाइज को बताया है जो पैरों को एक घंटे की वॉक से ज्यादा मजबूत बनाती है और बुढ़ापे में होने वाले गिरने-पड़ने के डर को कम करती है, मोबेलिटी को बढ़ाती है यानि रोजमर्रा के काम जैसे टॉयलेट जाना, बैठकर उठना, बिना सहारे के चलना आसान हो जाता है।

फिजियोथेरेपिस्ट ने बताई ये बात

फिजियोथेरेपिस्ट जॉन थॉमसन ने अपने करियर में उन बुजुर्ग लोगों के साथ काम करने के अनुभव के आधार पर बताया कि आखिर क्यों केवल वॉक करना पर्याप्त नहीं है। जो लोग सालों से वॉक कर रहे थे उन्हें भी सीढ़ियों को चढ़ने में दिक्कत हो रही, कुर्सी से उठने में तकलीफ हो रही। जबकि सालों तक वॉक करने के बाद भी उनके पैर मजबूत नहीं हैं।

आखिर क्यों वॉक करना काफी नहीं

दरअसल, वॉकिंग फायदेमंद है लेकिन बात जब जोड़ों की मजबूती की आती है तो केवल वॉक करना काफी नहीं क्योंकि वॉक के दौरान जोड़ों की मूवमेंट बहुत ज्यादा नहीं होती, जिससे ज्वाइंट्स मजबूत नहीं हो पाते। जब भी हम वॉक करते हैं तो अपने पैरों और घुटनों पर ध्यान दें तो पाएंगे कि चलते वक्त घुटने बहुत कम मुड़ते हैं, जबकि डेली रूटीन में टॉयलेट जाने के लिए इससे कहीं ज्यादा घुटनों को मोड़ने की जरूरत होती है। यहीं नहीं लाइफ में हर रोजमर्रा के काम के लिए घुटनों को मोड़ना ही पड़ता है और ये बहुत जरूरी चीज है।

एक एक्सरसाइज को जोड़ों को करेगी मजबूत

फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया कि वॉक के दौरान चूंकि जोड़ों की मूवमेंट बहुत कम होती है इसलिए ऐसी एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है जो जोड़ों को ज्यादा से ज्यादा मूव करने का मौका दे। इस एक एक्सरसाइज को करने के लिए मात्र एक मिनट की ही जरूरत होती है। और ये पैरों के साथ ही घुटनों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे डीप नी बेंड होते हैं और पैरों के जोड़ों में मजबूती आती है।

सिटअप स्क्वाट्स

एक्सरसाइज है सिटअप। कुर्सी पर बैठकर खड़े होना। सबसे पहले कुर्सी पर बैठ जाएं, फिर खड़े हों फिर बैठें, इस तरह से पूरे 30 बार इस एक्सरसाइज को करें। ये एक तरह का स्क्वाट्स है जो बुजुर्ग लोग करें तो उनके घुटने मजबूत होंगे और एक घंटे की वॉक करने से ज्यादा पैरों को मजबूती मात्र एक मिनट की एक्सरसाइज करने से मिलेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN