Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) के शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) ने बॉय रेटिंग दी थी, जिसके बाद मंगलवार को इस शेयर में तेजी देखने को मिली
- शुरुआती कारोबार में यह स्टॉक करीब 5% उछल गया
- ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस ₹1,350 रखा है
शेयर बाजार में मंगलवार 6 अक्टूबर को STL (Sterlite Technologies) का शेयर में तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में यह शेयर करीब 5% उछलकर 1,047.90 रुपये तक पहुंच गया। इसकी वजह ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) की कंपनी पर नई रिपोर्ट दी है। ब्रोकरेज ने स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) पर कवरेज शुरू करते हुए शेयर को ‘Buy’ रेटिंग दी है। साथ ही इसका प्राइस टारगेट (Price Target) ₹1,350 तय किया है। सोमवार के ₹1,003.10 के क्लोजिंग भाव के मुकाबले यह करीब 35% की संभावित तेजी का संकेत देता है। इस साल ये स्टॉक अब तक 900% से ज्यादा चढ़ चुका है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
ब्रोकरेज नोमुरा ने क्या कहा?
नोमुरा (Nomura) का मानना है कि OFC (Optical Fibre Cable) की बढ़ती मांग स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) के कारोबार को मजबूत सहारा दे सकती है। ब्रोकरेज के अनुमान के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका (North America) और यूरोप (Europe) के प्रमुख बाजारों में 2025 से 2030 के बीच OFC की मांग करीब 14% CAGR से बढ़ सकती है। डाटा सेंटर (Data Centre) की संख्या बढ़ने और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) से जुड़ी कंप्यूटिंग (Computing) जरूरतों के कारण हाई-स्पीड कनेक्टिविटी की मांग में तेजी आने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में क्या है?
रिपोर्ट के मुताबिक, ऑप्टिकल फाइबर केबल (Optical Fibre Cable) इंडस्ट्री में सप्लाई (Supply) को लेकर भी चुनौती बनी हुई है। ग्लास प्रीफॉर्म (Glass Preform) की सीमित क्षमता, रॉ मटेरियल (Raw Material) की दिक्कत और चीन के बाहर पर्याप्त उत्पादन क्षमता नहीं होने के कारण बाजार में सप्लाई डिफेसिट (Supply Deficit) बना हुआ है। ऐसे माहौल में बड़े हाइपरस्केलर्स (Hyperscalers) लंबी अवधि के सप्लाई कॉन्टैक्ट (Supply Contracts) कर रहे हैं। नोमुरा (Nomura) के अनुसार, इससे स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) जैसी कंपनियों के लिए नए कारोबारी अवसर पैदा हो सकते हैं।
सप्लाई से जुड़ी कई चुनौतियां
ब्रोकरेज ने स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस (Financial Performance) को लेकर भी मजबूत अनुमान दिया है। नोमुरा (Nomura) का अनुमान है कि FY26 से FY29 के बीच कंपनी का रेवेन्यू (Revenue) करीब 50% CAGR और EBITDA करीब 89% CAGR से बढ़ सकता है। कंपनी का इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग मॉडल (Integrated Manufacturing Model) भी उसके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि कई प्रतिस्पर्धी कंपनियों को ग्लॉस प्रीफॉर्म (Glass Preform) की सप्लाई (Supply) से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
नोमुरा (Nomura) के मुताबिक, Q1 FY27 में STL की ग्लोबल एक्स-चाइना OFC मार्केट (Global Ex-China OFC Market) में करीब 9% हिस्सेदारी थी। वहीं, डाटा सेंटर मार्केट (Data Centre Market) में कंपनी की हिस्सेदारी फिलहाल लो सिंगल डिजिट (Low Single Digit) में है, लेकिन आने वाले समय में यह हाई सिंगल डिजिट (High Single Digit) तक पहुंच सकती है। कंपनी के पास डाटा सेंटर (Data Centre) से जुड़े प्रोडक्ट (Products) का बड़ा पोर्टफोलियो (Portfolio) है और कई बड़े हाइपरस्केलर्स (Hyperscalers) के साथ उसके कॉन्टैक्ट (Contracts) भी हैं।
नोमुरा ने किया कुछ जोखिमों का जिक्र
हालांकि, नोमुरा (Nomura) ने कुछ जोखिमों का भी जिक्र किया है। इनमें AI डाटा सेंटर (Data Centre) पर कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capital Expenditure) में संभावित कमी, इंडस्ट्री में नई कैपेसिटी (Capacity) का अनुमान से तेज शुरू होना, ऑर्डर (Orders) और एक्जीक्यूशन (Execution) में कमजोरी व लीगल क्लेम्स (Legal Claims) से जुड़े कैश आउटफ्लो (Cash Outflows) शामिल हैं। इन जोखिमों के बावजूद ब्रोकरेज को कंपनी के ग्रोथ आउटलुक (Growth Outlook) पर भरोसा है।
शेयर में 924% की जबरदस्त तेजी
6 मंगलवार को स्टारलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) का शेयर NSE पर करीब 4.87% (+48.75 अंक) तेजी के साथ 1,050 रुपये पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को स्टारलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) का शेयर करीब 5% चढ़कर ₹1,003.10 पर बंद हुआ। इस साल अब तक शेयर में करीब 924% की जबरदस्त तेजी आ चुकी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



