Source :- LIVE HINDUSTAN
भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर पर जारी डॉक्यूमेंट्री के जवाब में PAF ने 6 सितंबर को ‘फिज़ाओं के पासबां’ नाम का एक नया प्रोपेगेंडा वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पाकिस्तान ने ऐसे-ऐसे दावे कर दिए हैं जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे
एक पुरानी कहावत है कि नकल के लिए भी अक्ल चाहिए, पर पड़ोसी देश पाकिस्तान के पास थोड़ा भी अक्ल नहीं, तभी तो भारत की नकल करने के चक्कर में हर बार उसकी दुनिया में बेइज्जती हो जाती है। पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत की नकल करने के चक्कर में अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। पाकिस्तान को लेकर वैसे तो एक और बात है कि, पोड़सी जब जंग में नहीं जीत पाते तो वो सोशल मीडिया पर जीतने की कोशिश करते हैं। भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर पर जारी डॉक्यूमेंट्री के जवाब में PAF ने 6 सितंबर 2026 को एयर फोर्स डे के मौके पर नया प्रोपेगेंडा वीडियो जारी किया है।
पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा वीडियो
भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर पर जारी डॉक्यूमेंट्री के जवाब में PAF ने 6 सितंबर को ‘फिज़ाओं के पासबां’ नाम का एक नया प्रोपेगेंडा वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पाकिस्तान ने ऐसे-ऐसे दावे कर दिए हैं जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करके बनाए गए इस वीडियो में पाकिस्तान ने दावा किया उसकी वायुसेना ने भारत के 32 एयरबेस पर हमला किया, दो S-400 सिस्टम उड़ा दिए, भारतीय मिलिट्री सैटेलाइट जाम कर दिए।
भारत ने बनाया इस मिसाइल को खिलौना!
यहीं नहीं पाकिस्तान ने एक ऐसा भी दावा किया जो उसके लिए चुल्लूभर पानी में डूबने जैसा है। इस वीडियो में पाकिस्तान ने अपने PL-15E मिसाइल को भी दिखाया है। वहीं मिसाइल जिसे भारतीय सेना ने खिलौना बना दिया था। बता दें कि, भारतीय वायुसेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की PL-15E मिसाइल को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से तबाह कर दिया था। यह मिसाइल चीन में बनी थी। 9 मई को पंजाब के होशियारपुर जिले में एक खेत से PL-15E मिसाइल के टुकड़े बरामद किए गए थे। इसके बाद वायु सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली बार इसका मलबा दिखाया था।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय वायुसेना ने जानकारी देते हुए बताया था कि, पाकिस्तान ने JF-17 लड़ाकू विमान से चीन में बनी PL-15E मिसाइल दागी थी। लेकिन उसे हवा में ही नाकाम कर दिया गया, जिससे वह अपने निशाने तक नहीं पहुंच सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली बार किसी संघर्ष में PL-15E मिसाइल का इस्तेमाल हुआ था और उसे भी भारतीय सेना ने फुस्स कर दिया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




