Home National news hindi भारत की वो ‘पेपर पार्टियां’ जो बमुश्किल चुनाव लड़ती हैं पर करोड़ों...

भारत की वो ‘पेपर पार्टियां’ जो बमुश्किल चुनाव लड़ती हैं पर करोड़ों चंदा पाती हैं-बीबीसी पड़ताल

3
0

Source :- BBC INDIA

भारत की वो ‘पेपर पार्टियां’ जो बमुश्किल चुनाव लड़ती हैं पर करोड़ों चंदा पाती हैं-बीबीसी पड़ताल

प्रकाशित

पिछले लोकसभा चुनाव से पहले, साल 2023-24 के वित्त वर्ष में कई ऐसे छोटे दलों को काफ़ी ज़्यादा चंदा प्राप्त हुआ.

बीबीसी की टीम ने लगभग दो महीने इस मामले में पड़ताल की, उन्होंने छह ऐसे दलों के बारे में पता किया, जिन्हें ‘रजिस्टर्ड अनरिकग्नाइज़्ड पॉलिटिकल पार्टीज़’ (RUPPs) कहते हैं.

बीबीसी की टीम को पता चला कि इन पार्टियों को सैकड़ों करोड़ का चंदा मिला, जोकि कुछ मामलों में किसी राष्ट्रीय दल से भी ज़्यादा रहा. लेकिन ये पार्टियां चुनावी राजनीति में अधिकतर गायब ही रहीं.

एक्सपर्ट कहते हैं कि हो सकता है ये पार्टियां असल में स्वतंत्र राजनीतिक संगठन ना हों. इसके बजाय ये पार्टियां टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला लेनदेन और दूसरी वित्तीय अनियमितताओं के लिए एक तरह से मोर्चे के तौर पर काम कर सकती हैं.

देखिए बीबीसी की यह ख़ास पड़ताल.

रिपोर्टः शुभांगी मिश्रा

शूट एडिटः दीपक जसरोटिया

ग्राफ़िक्सः वासिफ़ ख़ान और चेतन सिंह

अतिरिक्त रिपोर्टिंगः तेजस वैद्य

होल्डिंग एडिटरः अभिक देब

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

SOURCE : BBC NEWS