Home rss world hindi भारत को लेकर कोई गलत भावना नहीं; 100% टैरिफ को लेकर US...

भारत को लेकर कोई गलत भावना नहीं; 100% टैरिफ को लेकर US का बड़ा बयान

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। व्यापार समझौते पर दोनों देश 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर चुके हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का अधिकार मिलने के बाद पहली बार अमेरिका ने भारत की तेल खरीद पर बड़ा बयान दिया है। अमेरिका ने शनिवार को वह भारत की बड़ी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने पर विचार कर रहा है। यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 पर हस्ताक्षर करने के कुछ दिनों बाद कही गई है। आपको बता दें कि इस कानून के तहत उन्हें उन देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिलता है जो रूस से तेल और गैस खरीदते हैं।

अमेरिकी विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई के एक सवाल पर कहा, “हम भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का एक बड़ा जरिया बनने की भी कोशिश कर रहे हैं। हम अपने हाइड्रोकार्बन निर्यात को बढ़ा रहे हैं।” विदेश विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि भारत की ऊर्जा की जरूरतें बहुत ज्यादा हैं। भारत लंबे समय से इसकी पूर्ति में विविधता लाने के तरीके खोज रहा है। अमेरिका उनकी इन जरूरतों को पूरा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह भारत के भी घरेलू हित में हैं। इसलिए, इस तरह की किसी भी गतिविधि को लेकर कोई कड़वाहट नहीं है।

भारत पर कब 100% टैरिफ लागू करेंगे ट्रंप?

जब 100 प्रतिशत टैरिफ को लेकर उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, “इसका मतलब यह नहीं है कि वह इसे कल ही लागू कर देंगे। उनके पास ऐसा करने का मौका है। ट्रंप का ध्यान इस युद्ध को खत्म करने पर है। यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर उन्होंने चुनाव प्रचार किया था और शुरू से ही वे इसके लिए समर्पित रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि हमारे दोस्त खासकर भारत जैसे देश इस कोशिश में मदद करेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय इसमें बहुत दिलचस्पी रखते हैं। भारत की वेनेज़ुएला में रिफाइनरियां थीं, लेकिन निकोलस मादुरो की सरकार ने इस इंडस्ट्री को जो नुकसान पहुंचाया है उसे देखते हुए उन्हें फिर से चालू करना बहुत मुश्किल है। अधिकारी ने कहा, “हम भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का एक बड़ा जरिया भी बनना चाहते हैं। हम अपने हाइड्रोकार्बन एक्सपोर्ट को बढ़ा रहे हैं। अमेरिका अब LPG का सबसे बड़ा और LNG का दूसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है।”

ट्रेड डील के काफी नजदीक हैं भारत-अमेरिका

अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। व्यापार समझौते पर दोनों देश 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर चुके हैं और अब केवल कुछ अंतिम मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है। उनसे पूछा गया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कब तक होने की उम्मीद है। इसपर अधिकारी ने कहा, ”मैं यही कहूंगा कि इंतजार कीजिए, हम बहुत करीब हैं। 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है और अब केवल कुछ अंतिम चीजों पर काम किया जा रहा है इसलिए उम्मीद है कि आपको बहुत जल्द इस पर कुछ देखने को मिलेगा।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN