Home - भारत में Apple की बल्ले-बल्ले! iPhone और Mac की सेल से बनाया...

भारत में Apple की बल्ले-बल्ले! iPhone और Mac की सेल से बनाया अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में भारत में अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू दर्ज किया है। iPhone अपग्रेड, MacBook Neo और सर्विसेज की मजबूत डिमांड से कंपनी को फायदा हुआ।

टेक कंपनी Apple के लिए भारतीय मार्केट लगातार बड़ा होता जा रहा है। कंपनी ने भारत में अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही रेवेन्यू दर्ज किया है। जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान कंपनी की कमाई अपने रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई। इस दौरान iPhone की जबरदस्त डिमांड के साथ Mac कंप्यूटर और कंपनी की सर्विसेज ने भी शानदार परफॉर्म किया। Apple के नए CEO जॉन टर्नस ने कंपनी के Q4 2026 के फाइनेंशियल रिजल्ट जारी होने के बाद यह जानकारी दी है।

भारत में iPhone खरीदने वालों की संख्या बढ़ी

Apple के CEO जॉन टर्नस के मुताबिक, सितंबर में खत्म हुई तिमाही के दौरान कंपनी ने भारत में अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू हासिल किया। इस दौरान भारत उन बड़े मार्केट्स में शामिल रहा, जहां पुराने iPhone से नए मॉडल पर अपग्रेड करने वाले यूजर्स की संख्या रिकॉर्ड लेवल पर पहुंची। अमेरिका और चीन में भी कंपनी ने iPhone अपग्रेड करने वाले ग्राहकों का रिकॉर्ड दर्ज किया।

कंपनी के लिए iPhone 18 Pro सीरीज की लॉन्चिंग भी काफी अहम रही। इसे 9 सितंबर को भारत में पेश किया गया था। इसके साथ iPhone Duo भी कंपनी की नई प्रीमियम लाइनअप का हिस्सा बना। नए मॉडल्स की डिमांड ने कंपनी की कमाई बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई।

iPhone की सेल से दुनियाभर में 17 फीसदी ज्यादा कमाई

Apple ने दुनियाभर में iPhone की सेल से जुलाई-सितंबर तिमाही में 57.6 अरब डॉलर (करीब 5.46 लाख करोड़ रुपये) का रेवेन्यू हासिल किया। यह पिछले साल इसी तिमाही के मुकाबले 17 प्रतिशत ज्यादा है। खास बात है कि सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों और फॉरेन करेंसी एक्सचेंज में उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनी की कमाई में बढ़ोतरी हुई।

Mac की सेल में भी शानदार ग्रोथ

Apple के Mac बिजनेस ने भी इस तिमाही में अच्छा परफॉर्म किया। कंपनी ने Mac की सेल से 10.8 अरब डॉलर (करीब 1.02 लाख करोड़ रुपये) का रेवेन्यू हासिल किया, जो एनुअली 24 प्रतिशत ज्यादा है। CEO के मुताबिक, MacBook Neo और MacBook Pro की मजबूत डिमांड ने इस ग्रोथ में कॉन्ट्रिब्यूट किया।

भारत और साउथ-ईस्ट एशिया जैसे मार्केट्स में Mac की कमाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची। कंपनी ने यह परफॉर्मेंस ऐसे समय में किया है, जब कंप्यूटर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की कीमतों पर मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत का असर पड़ रहा है।

भारत में Apple Pay की भी एंट्री

Apple ने भारत में अपनी सर्विसेज का विस्तार भी किया है। कंपनी ने Axis Bank के साथ साझेदारी में Apple Pay लॉन्च किया है। यह सर्विस दुनियाभर के 90 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध है। कंपनी के लिए सर्विसेज बिजनेस भी लगातार मजबूत हो रहा है।

गौरतलब है कि Apple ने दुनियाभर में सितंबर तिमाही में कुल 114.5 अरब डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले 12 फीसदी ज्यादा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 30.7 अरब डॉलर रहा। इस तरह भारत में रिकॉर्ड कमाई के साथ Apple ने ग्लोबल मार्केट में भी अपनी मजबूत स्थिति कायम रखी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN