Home rss business hindi भारी गिरावट के बाद अब शुक्रवार को बंद रहेगा शेयर बाजार, क्यों...

भारी गिरावट के बाद अब शुक्रवार को बंद रहेगा शेयर बाजार, क्यों दी गई है छुट्टी?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • इस शुक्रवार यानी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर बीएसई और एनएसई में ट्रेडिंग नहीं होगी
  • इसके अलावा 3 और 4 अक्टूबर को भी बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी

सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर से भूचाल आ गया। गिरावट इतनी बड़ी थी कि सेंसेक्स इंडेक्स ने 52 हफ्ते के नए लो को टच कर लिया। वहीं, निफ्टी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। इस बिकवाली वाले माहौल के बीच अब शुक्रवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। आइए वजह जान लेते हैं।

2 अक्टूबर को नहीं होगी ट्रेडिंग

दरअसल, इस शुक्रवार यानी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर बीएसई और एनएसई में ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके अलावा 3 और 4 अक्टूबर को भी बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। इन दोनों दिन क्रमश: शनिवार और रविवार हैं, जो साप्ताहिक अवकाश के दिन होते हैं। कहने का मतलब है कि भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों तक यानी 2, 3 और 4 अक्टूबर को कारोबार निलंबित रहेगा। अब शेयर बाजार में ट्रेडिंग 5 अक्टूबर को होगी।

BSE और NSE की वेबसाइट के अनुसार, इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट, और NDS-RST और ट्राई-पार्टी रेपो सेगमेंट में ट्रेडिंग की छुट्टी रहेगी। कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) सेगमेंट भी शुक्रवार, 2 अक्टूबर को बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार को भी सभी मार्केट और डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रहती है।

भारतीय शेयर बाजार दशहरा के मौके पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को भी बंद रहेगा। दशहरा के त्योहार के कारण 20 अक्टूबर को कैपिटल मार्केट, डेरिवेटिव्स मार्केट, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGRs) और डेट मार्केट में ट्रेडिंग बंद रहेगी। दशहरा की छुट्टी के अलावा, शेयर बाजार हमेशा की तरह शनिवार और रविवार को भी बंद रहेंगे, यानी 3 और 4 अक्टूबर, 10 और 11 अक्टूबर, 17 और 18 अक्टूबर, 24 और 25 अक्टूबर, और 31 अक्टूबर व 1 नवंबर को ट्रेडिंग नहीं होगी।

गुरुवार को बाजार का हाल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 प्रतिशत टूटकर 71,909.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,187.41 अंक की गिरावट के साथ 71,292.88 अंक तक आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,421.95 अंक पर बंद हुआ। इस गिरावट के कारण इंट्रा-डे में निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। हालांकि, कारोबार के अंत में मामूली रिकवरी आई।

यह लगातार चौथा दिन है जब दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स का यह डेढ़ साल का और निफ्टी-50 का छह महीने का निचला स्तर है। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 10,148.41 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN