Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार भावुक हुए विवेक ओबेरॉय, पायलट बनी कैंसर सर्वाइवर बेटी, नेपाली फिल्म में...

भावुक हुए विवेक ओबेरॉय, पायलट बनी कैंसर सर्वाइवर बेटी, नेपाली फिल्म में करेगी लीड रोल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/23/1200x900/VOb_1790155713703_sPQB_1790155720286_LKG0_bb8a6d65-b0e6-420d-b02a-940db5c3361e_gr17.jpg

विवेक ओबेरॉय के 2 बायोलॉजिकल बच्चे हैं, लेकिन उन्होंने कई कैंसर पीड़ित बच्चों को गोद भी लिया हुआ है, इन बच्चों के इलाज और उनकी पढ़ाई का खर्च विवेक उठाते हैं।

विवेक ओबेरॉय उस वक्त इमोशनल हो गए, जब उनकी गोद ली हुई एक कैंसर से पीड़ित बच्ची पूरी तरह कैंसर मुक्त हो गई। सेहरा नाम की यह लड़की अब अपनी पहली फिल्म करने जा रही हैं। विवेक ओबेरॉय ने जब सेहरा शाह को गोद लिया, तब वह सिर्फ ढाई साल की थीं। वह उसे कैंसर पेशेंट्स एंड असोसिएशन (CPA) में लेकर आए, जो कि भारत के सबसे बड़े कैंसर मैनेजमेंट NGOs में से एक है। मुंबई में मौजूद यह NGO उन मरीजों के इलाज पर फोकस करता है जो अपने ट्रीटमेंट का खर्जा नहीं उठा सकते। काफी वक्त तक चले इलाज के बाद अब 22 साल की सेहरा पूरी तरह कैंसर मुक्त हैं।

नेपाली फिल्म में प्ले करेंगी लीड रोल

सेहरा ने एविएशन की ट्रेनिंग ली है और वह जल्द ही कॉमर्शियल पायलट बनने जा रही हैं। मंगलवार को CRPA मुंबई में ने यह भी ऐलान किया कि वह अपने फॉस्टर पिता के नक्श-ए-कदम पर भी आगे बढ़ना चाहती हैं। सेहरा ने बताया कि वह एक नेपाली फिल्म में लीड रोल करने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी, जो कि विवेक ओबेरॉय के लिए भी किसी सरप्राइस से कम नहीं होगा। सेहरा ने इस इवेंट में बातचीत के दौरान कहा, “मैंने अपनी एविएशन ट्रेनिंग पूरी कर ली है। मैं जल्द ही आपसे दुबई में मिलूंगी, और मुझे नहीं लगता है कि हमारे बीच किसी तरह की दूरियां आएंगी।”

सेहरा ने पिता को दिया बड़ा सरप्राइज

इसके बाद सेहरा ने अपने फॉस्टर पिता को उनके 50वें जन्मदिन पर एक ऐसा सरप्राइज दे दिया जिससे विवेक भावुक हो गए और सेहरा को गले लगा लिया। विवेक ओबेरॉय ने अपने 50वें जन्मदिन पर 50 और कैंसर से जूझ रहे बच्चों को गोद लिया है और उनके इलाज का पूरा खर्चा वहन करने की बात कही है। सेहरा ने अपने पिता को इस मौके पर सरप्राइज देते हुए कहा, “मैं एक फिल्म में लीड रोल प्ले करने जा रही हूं। यह एक नेपाली फिल्म है। मैंने अभी तक इसे साइन नहीं किया है। मैं आपका आशीर्वाद लेना चाहती थी। आप मेरी जिंदगी का बहुत अहम हिस्सा रहे हैं।”

“कभी मत भूलना कि तुम विनर हो”

सेहरा ने कहा- मैं जब छोटी बच्ची थी, तब से मैंने आपको देखा है, और मैं हमेशा से आपके कदमों पर आगे बढ़ना चाहती थी। मैंने अभी आधी जिंदगी भी नहीं जी है। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी आधा भी वैसा बन पाऊंगी, जैसे आप हैं। सेहरा की बातें सुनकर विवेक ओबेरॉय भावुक हो गए और उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बहुत गर्व का दिन है। मैं चाहता हूं कि तुम अपने करियर में खूब तरक्की करो, और फिल्मों में भी बहुत अच्छा करो। मैं बहुत खुश हूं। गॉड ब्लेस यू बेटा। कभी मत भूलना कि तुम एक विनर हो। तुम कैंसर के खिलाफ लड़ी हो, और आज जिंदगी में एक खुशहाल अचीवर हो।”

गर्व से भावुक हो गए विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय ने कहा, “मैं बता नहीं सकता कि मैं कितना खुश हूं। मैं इतना गौरवान्वित हूं कि मेरी आंखें भर आई हैं। मैंने इस बच्ची को ढाई साल की उम्र में लाल आंखों और पीले पड़ चुके चेहरे के साथ कीमोथैरिपी करवाते और कैंसर से लड़ते देखा है। मैंने इसकी कैंसर से वो लड़ाई देखी है। जिस तरह उसने मेरी उंगली पकड़ी थी, मैं जानता था कि वो जीतेगी। मै हर रोज उसके लिए दुआ करता था। आज वह कैंसर से जीत चुकी है।” मालूम हो कि विवेक ओबेरॉय के उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा से 2 बायलॉजिकल बच्चे हैं, लेकिन इसके अलावा उन्होंने कई कैंसर पीड़ित बच्चों को गोद लिया हुआ है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN