Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सुनीता आहूजा से पूछा- आप गोविंदा को माफ करेंगी? बोलीं- अगर कोई...

सुनीता आहूजा से पूछा- आप गोविंदा को माफ करेंगी? बोलीं- अगर कोई पुरुष किसी…

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/23/1200x900/3_1740473550299_1790150840194_GJPN_d656716d-41d2-4c00-a0a0-141e2cda3993_lDa5.jpg

सुनीता आहूजा ने अपने नए पॉडकास्ट में साफ कहा कि ‘माफी’ शब्द उनकी डिक्शनरी में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गोविंदा से शादी करने का कोई पछतावा नहीं है।

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का नया पॉडकास्ट आया है। उन्होंने कि उन्हें एक्टर से शादी करने का कोई पछतावा नहीं है। वह बोलीं, ‘मैं उनसे बहुत प्यार करती थी, और प्यार अंधा होता है। मेरे पिता मेरी शादी में शामिल नहीं हुए, लेकिन मैंने उनसे कहा, कोई बात नहीं। अगर आप नहीं आना चाहते, तो मत आइए। मैं गोविंदा से इतना प्यार करती थी कि मुझे पता था कि मैं उनसे ही शादी करूंगी।’

बहुत कम लोग ही मुझे सच में समझते हैं – सुनीता

सुनीता ने आगे कहा कि उन्हें इस फैसले पर कभी पछतावा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘जब मैं गोविंदा से मिली, तो वह बहुत अच्छे और ईमानदार इंसान थे। मुझे उनसे शादी करने का कोई पछतावा नहीं है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘लोग सोचते हैं कि मैं बहुत कठोर, बहुत सख्त और बहुत बेबाक हूं। लेकिन मैं जो कुछ भी कहती हूं, दिल से कहती हूं। बहुत कम लोग ही मुझे सच में समझते हैं। मैं नारियल की तरह हूं – बाहर से कठोर लेकिन अंदर से नरम। मैं बहुत भावुक इंसान हूं।’

वह अपनी जिंदगी जी रहे हैं और मैं अपनी – सुनीता

सुनीता बोलीं, ‘मैं चाहती हूं कि लोग अपनी जिंदगी जिएं और दूसरों को भी अपनी जिंदगी जीने दें। हम ऐसे पड़ाव पर पहुंच गए हैं जहां वह अपनी जिंदगी जी रहे हैं और मैंने अपनी जिंदगी जीना शुरू कर दिया है।’

‘जब उनके पास कुछ नहीं था, तब भी मैं उनसे प्यार करती थी’

सुनीता ने अपने रिश्ते के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, ‘जब गोविंदा के पास कुछ नहीं था, तब भी मैं उनसे प्यार करती थी। मैं एक बड़े परिवार से थी और वह नहीं थे, फिर भी मैंने उनसे प्यार किया। मेरे मन में अब भी वही भावना है। मुझे नहीं पता कि उनके मन में अब भी वैसी भावना है या नहीं, लेकिन मेरे मन में तो है।’

‘मैं इतनी आसानी से माफ नहीं करती’ – सुनीता

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अगर गोविंदा वापस आना चाहें तो क्या वह उन्हें माफ कर देंगी? सुनीता बोलीं, ‘मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। मैं इतनी आसानी से माफ नहीं करती। ‘माफी’ शब्द मेरी डिक्शनरी में नहीं है। आप जो चाहें करें, और फिर आकर माफी मांगें।’

प्यार आत्म-सम्मान की कीमत पर नहीं मिल सकता – सुनीता

उन्होंने कहा, ‘आप सिर्फ उसी व्यक्ति की कमी महसूस करते हैं जो आपसे पूरे दिल से प्यार करता है। मैं आत्म-सम्मान वाली महिला हूं और अपने आत्म-सम्मान को महत्व देती हूं। मैं एक, दो या तीन बार मौके देती हूं, लेकिन उसके बाद मैं कहती हूं, ‘जहां चाहो वहां जाओ।’ लेकिन मेरा आत्म-सम्मान मेरे लिए बहुत जरूरी है।’

वह प्यार के लायक नहीं – सुनीता

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर कोई पुरुष किसी महिला के प्यार का सम्मान नहीं करता है, तो मेरा मानना ​​है कि उस पुरुष को उसकी जिंदगी से बाहर हो जाना चाहिए। वह उसके लायक नहीं है। अगर कोई पुरुष किसी अच्छी महिला की कद्र नहीं कर पाता, तो यह उसका नुकसान है। मैं इसे अपनी बदकिस्मती नहीं मानती।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN