Home LIFESTYLE NEWS HINDI मंदिर जैसी खुशबू से महक जाएगा घर! सुबह-शाम पूजा करते हुए दें...

मंदिर जैसी खुशबू से महक जाएगा घर! सुबह-शाम पूजा करते हुए दें इन 5 चीजों की धूनी!

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मंदिर में घुसते ही आने वाली सुगंध मन को अलग सा सुकून देती है। ऐसी ही खुशबू अपने घर में चाहते हैं तो इन 5 चीजों की धूनी दे सकते हैं। बिना हवन सामग्री के ऐसी मन मोह लेने वाली खुशबू आएगी कि हर कोई राज पूछेगा।

क्या आपने कभी नोटिस किया है कि मंदिर में घुसते ही एक अलग सी खुशबू आती है? कपूर, देसी घी और सामग्री की मिली-जुली खुशबू महौल को और भी भक्तिमय बना देती है। क्या हो अगर यही सेम खुशबू रोज शाम आपके घर से भी आए? इसके लिए आपको हवन सामग्री या कोई खास धूप जलाने की जरूरत नहीं है। बस रसोई में रखे कुछ मसाले और देसी घी, कपूर जलाने से आपके घर में ठीक वैसी ही खुशबू आ सकती है। वैसे भी कई त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में शाम के समय आप अपने पूजा रूम में ये चीजें जलाकर मंदिर जैसा भक्तिमय और सुगंधित माहौल बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-

घर में मंदिर जैसी खुशबू के लिए जलाएं ये चीजें

मंदिर में आने वाली देसी घी, कपूर और सामग्री की खुशबू मन को अलग ही शांति और सुकून से भर देती है। ऐसे ही खुशबू आप अपने घर पर भी ले कर आ सकते हैं, बिना किसी हवन सामग्री के। इसके लिए आपको इन 5 चीजों की जरूरत होगी- गाय का घी (1 चम्मच), देसी कपूर (4-5 पीस), लौंग (4-5), दालचीनी का छोटा टुकड़ा (1) और तेज पत्ता (2-3)।

मेटल की धूपदानी में जलाएं

अब एक मेटल फ्यूम डिफ्यूजर, जिसे धूपदानी या धूनी पात्र भी कहा जाता है, उसमें थोड़ा सा देसी घी, कपूर और मसालों का मिश्रण जलाकर बुझा दें। इसके बाद इससे निकलने वाले धुएं को आप पूरे घर में फैला सकते हैं या पूजा रूम में रखकर छोड़ सकते हैं। इससे निकलने वाली खुशबू घर में मंदिर जैसा शांत और सुकून देने वाला वातावरण बना देगी।

कब दें ये धूनी?

घर में मंदिर जैसी खुशबू फैलाने के लिए आप सुबह या शाम पूजा के समय ये धूनी दे सकते हैं। इसकी खुशबू माहौल को और भक्तिमय बना देगी। अगर आप रोज मेडिटेशन करते हैं, योग करते हैं या बैठकर धर्मिक किताबें पढ़ना पसंद करते हैं, तो उस समय माहौल को शांत और सुकून भरा बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

सेफ्टी से जुड़ी इन बातों का ध्यान भी जरूर रखें

  • धूनी देने के लिए हमेशा धातु के धूपदान का ही इस्तेमाल करें, जिसे लंबे समय तक गर्म किया जा सके।
  • कमरे में हवा आने जाने की उचित व्यवस्था रखें, ताकि धुआं अंदर जमा ना हो।
  • जलती हुई सामग्री को कभी भी बिना निगरानी के ना छोड़ें।
  • धूपदान को बच्चे और जानवरों की पहुंच से दूर रखें। साथ ही आसपास कपड़े, पर्दे, कागज जैसी ज्वलनशील चीजें ना हों, इस बात का भी ध्यान रखें।

क्या रोज दे सकते हैं ये धूनी?

ये पूरी तरह आप पर निर्भर है। आप चाहें तो रोज या कभी कभार त्योहार के मौकों पर ये धूनी दे सकते हैं। हालांकि बंद कमरे में इसका इस्तेमाल करने से बचें। क्योंकि धुएं से बच्चों, बुजुर्गों और जानवरों को परेशानी हो सकती है। अगर घर में अस्थमा, सांस की बीमारी या एलर्जी के मरीज हैं, तो विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN