Home rss business hindi मजबूत Q2 रिजल्ट के बाद 16% उछला स्टॉक, नेट प्रॉफिट में 67%...

मजबूत Q2 रिजल्ट के बाद 16% उछला स्टॉक, नेट प्रॉफिट में 67% की बढ़ोतरी, आपका है दांव?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Automotive Axles के शेयरों का दाम आज 16 प्रतिशत की तेजी हासिल करने में सफल रहा है
  • कंपनी के तिमाही नतीजों से निवेशक गदगद नजर आ रहे हैं

घरेलू शेयर बाजार में आज शुक्रवार को जारी नरमी के बीच Automotive Axles के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के पीछे की वजह दूसरी तिमाही के नतीजे हैं। सालाना आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 67 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, बीएसई में स्टॉक आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 1805.05 रुपये के स्तर पर खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 1915.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचने में सफल रहा है।

रेवन्यू में भी उछाल (Automotive Axles Q2 Results)

Automotive Axles ने दी जानकारी में बताया है कि जुलाई से सितंबर के दौरान कुल 60 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। जोकि सालाना आधार पर 66.70 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 36 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था।

कंपनी का ऑपरेशनल रेवन्यू सितंबर क्वार्टर के दौरान 663 करोड़ रुपये रहा है। यह सालाना आधार पर 43.50 प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 462 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 73.70 प्रतिशत बढ़कर 83.20 करोड़ रुपये रहा है।

पहले 6 महीने में कैसा रहा प्रदर्शन

इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का रेवन्यू 1179.40 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले यह 951.10 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, पहली छमाही में कंपनी का प्रॉफिट 105.70 करोड़ रुपये रहा है। यह एक साल पहले इसी पीरियड में कंपनी का प्रॉफिट 71.70 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी के मैनेजमेंट में भी बदलाव की खबर है। रमन के को कंपनी ने 12 नवंबर को चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त किया है। वह 4 फरवरी 2026 से अंतरिम सीएफओ के तौर पर कार्य कर रहे थे।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Automotive Axles share performance)

बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में स्टॉक पोजीशनल निवेशकों को 11.31 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 5 साल में कंपनी के शेयरों का दाम 33.66 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 10 साल में स्टॉक की कीमतों में 165 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, सेंसेक्स इंडेक्स के 204 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी कम है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN