Home rss business hindi 8th Pay Commission: अगले 10 साल में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी...

8th Pay Commission: अगले 10 साल में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी होगी?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • 8th Pay Commission:  8वें वेतन आयोग के लिए बड़ी कर्मचारी यूनियनों ने 4.38 तक फिटमेंट फैक्टर और 7% तक सालाना इनक्रीमेंट की मांग की है
  • अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर और सालाना इंक्रीमेंट के आधार पर अगले 10 साल में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी हो सकती है

8वां वेतन आयोग बनने के इस महीने एक साल पूरा हो गया है। यह एक अस्थायी तीन सदस्यीय पैनल है, जिसकी अध्यक्षता जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। देश के 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें आयोग की सिफारिश पर टिकी हैं। हर कर्मचारी के मन में यही कैलकुलेशन चल रहा है कि 8वें वेतन आयोग में सैलरी कितनी बढ़ेगी?

सैलरी में बढ़ोतरी दो चीजों पर निर्भर करेगी। पहला फिटमेंट फैक्टर, जिससे बेसिक पे में शुरुआती बड़ा उछाल आता है। दूसरा, सालाना इंक्रीमेंट, जिससे लंबी अवधि में सैलरी तेजी से बढ़ती है।

छठे और 7वें वेतन आयोग में कर्मचारियों को क्रमशः 1.86 और 2.57 का फिटमेंट फैक्टर मिला था। 7वें वेतन आयोग में सालाना इनक्रीमेंट 3% तय हुआ था। अब 8वें वेतन आयोग के लिए बड़ी कर्मचारी यूनियनों ने 4.38 तक फिटमेंट फैक्टर और 7% तक सालाना इनक्रीमेंट की मांग की है।

प्रमुख यूनियनें जैसे NC-JCM, AIDEF, FNPO और AINPSEF 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रही हैं। अगर यह लागू होता है तो बेसिक पे 18,000 रुपये से बढ़कर 69,000 रुपये हो जाएगा।

इनक्रीमेंट पर अलग-अलग मांगें

  • NC-JCM, FNPO और AIDEF चाहते हैं 6% सालाना इनक्रीमेंट।
  • AINPSEF ने 7% की मांग की है।
  • IRTSA ने 5% इनक्रीमेंट की सिफारिश की है।

लेवल-5, 6 और 7 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी होगी

8वें वेतन आयोग के लिए एक अनुमानित कैलकुलेशन में बताया गया है कि अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर और सालाना इंक्रिमेंट के आधार पर अगले 10 साल में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी हो सकती है। इस कैलकुलेशन में पे लेवल-5, लेवल-6 और लेवल-7 के कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

लेवल-5: मौजूदा बेसिक सैलरी ₹29,200

  • 2.57 फिटमेंट फैक्टर और 3% सालाना इंक्रीमेंट के हिसाब से एक साल बाद बेसिक सैलरी ₹75,044, पांच साल बाद ₹84,463 और 10 साल बाद ₹97,915 हो सकती है।
  • 2.1 फिटमेंट फैक्टर और 7% सालाना इंक्रीमेंट पर 10 साल बाद बेसिक सैलरी ₹1,12,734 तक पहुंचने का अनुमान है।
  • 2.57 फिटमेंट फैक्टर और 7% सालाना इंक्रीमेंट के हिसाब से 10 साल बाद बेसिक सैलरी ₹1,37,965 हो सकती है।

लेवल-6: मौजूदा बेसिक सैलरी ₹35,400

  • 2.57 फिटमेंट फैक्टर और 3% सालाना इंक्रीमेंट पर एक साल बाद बेसिक ₹90,978, पांच साल बाद ₹1,02,397 और 10 साल बाद ₹1,18,706 हो सकती है।
  • 2.1 फिटमेंट फैक्टर और 7% सालाना इंक्रीमेंट पर 10 साल बाद बेसिक सैलरी ₹1,36,671 होने का अनुमान है।
  • 2.57 फिटमेंट फैक्टर और 7% सालाना इंक्रीमेंट पर 10 साल बाद बेसिक ₹1,67,259 तक पहुंच सकती है।

लेवल-7: मौजूदा बेसिक सैलरी ₹44,900

  • 2.57 फिटमेंट फैक्टर और 3% सालाना इंक्रीमेंट पर एक साल बाद बेसिक ₹1,15,393, पांच साल बाद ₹1,29,876 और 10 साल बाद ₹1,50,562 हो सकती है।
  • 2.1 फिटमेंट फैक्टर और 7% सालाना इंक्रीमेंट पर 10 साल बाद बेसिक ₹1,73,348 तक पहुंचने का अनुमान है।
  • 2.57 फिटमेंट फैक्टर और 7% सालाना इंक्रीमेंट पर 10 साल बाद बेसिक सैलरी ₹2,12,145 तक हो सकती है।

बता दें असली फिटमेंट फैक्टर, इनक्रीमेंट रेट और नया पे स्ट्रक्चर तभी पता चलेगा जब 8वां वेतन आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट देगा। संभावना है कि यह रिपोर्ट मई-जून 2027 में आए और उसके बाद केंद्र सरकार फैसला ले।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN