Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मनोज तिवारी ने 99 साल की मां के साथ गाया गाना, टीवी...

मनोज तिवारी ने 99 साल की मां के साथ गाया गाना, टीवी पर पहली बार दिखी मां-बेटे की जोड़ी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/31/1200x900/Manoj_and_Mother_1793443125091_izQj_1793443130418_RC7E_7356853d-370a-45fd-873f-625723277266_SjbP.jpg

मनोज तिवारी ने एक रियलिटी शो में बताया कि कैसे उनकी मां की उम्र 99 साल है। एक्टर ने बताया कि उनकी मां ने ही पहली बार उन्हें भजन गाने की प्रेरणा दी थी।

भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुके हैं, लेकिन शायद ही कभी वह किसी शो में अपनी मां के साथ परफॉर्म करते नजर आए हैं। एक हालिया रियलिटी शो में मनोज तिवारी ने अपनी मां के साथ गाना गाकर फैंस का दिल जीत लिया। मनोज तिवारी रियलिटी टीवी शो ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ पर बतौर मेहमान पहुंचे थे और यहीं पर उन्होंने अपनी 99 वर्षीय मां के साथ वह गाना गाया, जिसने उन्हें भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलवाई थी।

मनोज ने अपनी मां के साथ गाना यह गाना

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर मनोज तिवारी ने ऑडियंस और मीडिया को अपनी मां से मिलवाते हुए कहा, “ये हमारी मां हैं और ये 99 साल की हैं।” मनोज तिवारी ने इस दौरान मंच से अपनी मां के साथ ही ‘निमिया के दरिया से’ गाना गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। मनोज तिवारी ने बताया कि कैसे जब वह अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत कर रहे थे, तब उनकी मां ने ही उन्हें सलाह दी थी कि उन्हें मां दुर्गा पर बेस्ड कोई गाना गाना चाहिए। मनोज तिवारी ने यह भी बताया कि कैसे यह गाना उन्हें उनकी मां ने ही सिखाया था।

मनोज के लिए टर्निंग प्वॉइंट बना यह गाना

जिस गाने को मनोज तिवारी ने अपनी मां से सीखकर दुनिया तक पहुंचा दिया था, जब उनके साथ ही वह मंच पर यह गाना गा रहे थे, तो लोग भावुक हो गए। मालूम हो कि मनोज तिवारी के करियर की शुरुआत में उनका यह गाना उनके लिए टर्निंग प्वॉइंट बन गया था। मनोज तिवारी ने बताया कि कैसे उनके इस गाने ने उन्हें देशभर में मशहूर कर दिया और यहीं से उन्हें यह मोटिवेशन मिला कि उन्हें भक्ति से जुड़े गाने गाने चाहिए। बता दें कि मनोज तिवारी और उनकी मां का म्यूजिकल कनेक्शन सिर्फ इसी गाने तक सीमित नहीं है।

हाल ही में आया था मां पर एक और गाना

मनोज तिवारी ने इसी साल चैत्र नवरात्रि के मौके पर ‘ममता की छांव’ नाम का गाना रिलीज किया था। यह एक भक्ति गीत था, इस गाने में उन्होंने जन्म देने वाली मां को ही देवी के 9 रूपों में दिखाया है। यह गाना पोस्ट करते हुए लिखा- ममता भी तू, शक्ति भी तू, मां भी तू, जगदंबा भी तू। ये कहानी सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हर उस बेटे की है जिसके लिए उसकी मां ही उसकी दुनिया है। ये पल सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि मां-बेटे के रिश्ते, संस्कार और मेहनत की कहानी भी है। मनोज तिवारी का उनकी मां के कनेक्शन फिर एक बार साफ हो गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN